फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Polytechnic student attacked with knife

Ambala News: पॉलीटेक्निक के छात्र पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic student attacked with knife
नागरिक अस्पताल में चाकु मारने की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।संवाद
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में सोमवार दोपहर पॉलीटेक्निक के छात्र पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मुलाना के पपलोथा का रहने वाला प्रांजल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से हमले किए हैं। ये वारदात अस्पताल के मुख्य द्वार के नजदीक पार्किंग के पास हुई। मुख्य गेट के पास ही पुलिस चौकी होने के बावजूद ऐसी घटना होना गंभीर है। यहां दिन के समय पुलिस सक्रिय रहती है, इसके बावजूद आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन

घायल प्रांजल ने बताया कि वह अंबाला शहर के पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिकल ट्रेड से डिप्लोमा कर रहा है। सोमवार सुबह वह किसी काम से शहर नागरिक अस्पताल में आया था। जब वह बाहर जाने लगा तो अचानक कुछ युवक आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वे यहां से फरार हो गए। हमले में प्रांजल के कंधे व दोनों पैरों चोटें आई हैं। नागरिक अस्पताल चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस को भी अभी तक इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के बाद ही मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे पार्क में रहते हैं असामाजिक तत्व

शहर के नागरिक अस्पताल में इससे पहले भी इस प्रकार की कई वारदात सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर पर पीछे बने पार्क में कुछ असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं और आने जाने वालों को परेशान करते है। चौकी होने के बावजूद यहां पर असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है।


सीसीटीवी में नहीं आए हमलावर

नागरिक अस्पताल में सुरक्षा के मामले में कमियां नजर आईं। जहां यह वारदात हुई वहां पर एक सीसीटीवी लगा था, मगर वह बंद मिला। ऐसे में बताया जाता है कि सीसीटीवी में भी वारदात कैद नहीं हो सकेंगी। दूसरी तरफ इस घटना के बाद पीएमओ डॉ. संगीता गोयल ने एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को पत्र लिखकर ऐसे लोगों को काबू करने के लिए पुलिस व्यवस्था बढ़ाने को कहा है।
वर्जन

मामला संज्ञान में आया है इसी के चलते अस्पताल प्रबंधन की ओर से एसपी अंबाला को लिखा गया है। पुलिस अधिकारियों से गश्त बढ़ाने को भी कहा गया है।

-डॉ.संगीता गोयल, पीएमओ अंबाला शहर नागरिक अस्पताल

नागरिक अस्पताल में चाकु मारने की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।संवाद

नागरिक अस्पताल में चाकु मारने की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed