{"_id":"68f92f5f226bd4d7b60da767","slug":"pollution-increased-due-to-bursting-of-firecrackers-a-blanket-of-smog-was-seen-in-the-morning-ambala-news-c-36-1-amb1003-151771-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पटाखे चलाने से बढ़ा प्रदूषण सुबह दिखी स्मॉग की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पटाखे चलाने से बढ़ा प्रदूषण सुबह दिखी स्मॉग की चादर
Thu, 23 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दिवाली त्योहार पर लगातार दूसरे दिन पटाखे फूटने से हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहा। शाम 7 बजे से रात 2 बजे तक खूब पटाखे फूटे, जिससे एक्यूआई 300 तक पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यह 234 रिकॉर्ड किया गया था। इसका असर सुबह भी देखने को मिला। सुबह तड़के में भी हवा में प्रदूषण की चादर लटकती दिखी।
सुबह के समय प्रदूषण नीचे की तरफ आ जाता है। जिससे यह धुंध की तरह दिखता है। वहीं, शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पर प्रदूषण मापने के लिए यंत्र लगाया हुआ है। यह यंत्र चल रहा था। जिसमें प्रदूषण, हवा और बारिश की जानकारी भी दी जा रही थी। इसी तरह बुधवार शाम को एक्यूआई कम होकर 165 पर आ गया, लेकिन यह भी खराब स्थिति में रहा।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के एसडीओ सुखराम मोहर ने बताया कि दिवाली के दिनों में हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है। मंगलवार शाम चार बजे से बुधवार शाम 4 बजे तक 300 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जोकि खराब स्थिति है। प्रदूषण की स्थिति को ठीक होने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
लगातार दो दिन पटाखे फूटने से यह दिक्कत आ रही है, अगर हवा चलती है तो प्रदूषण छंट जाता है।