फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pollution control board found irregularities in private hospitals, nursing homes

निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिली अनियमितताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pollution control board found irregularities in private hospitals, nursing homes
अंबाला। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने सेंट्रल जेल रोड पर स्थित निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम्स का निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत मिल रही थी। अस्पतालों द्वारा जनित कूड़ा सड़कों पर फेंका जा रहा था। इसके चलते टीम ने बायो मेडिकल वेस्ट कचरे का निष्पादन निर्देशानुसार पृथक करना, डिसइनफेक्ट करना, भंडारण की व्यवस्था व सरकार वेस्ट डिस्पोजल करवाने की जांच हेतु निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने अस्पतालों में कचरे के निष्पादन में कई अनियमितताएं पाई गई। प्रयोग की गई सुईयों का उचित पृथककरण, बायो मेडिकल कचरे व जनरल कचरे का उचित प्रकार अलग न करना, अस्पताल में जनित तरल पदार्थ का बिना ट्रीटमेंट किए सीवरेज में डाला जाना, बायो मेडिकल वेस्ट का खुले में गिराया जाना आदि कमियां निरीक्षण के दौरान पाई गई। इस संबंध में हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। सभी अस्पताल संचालक बायो मेडिकल वेस्ट रूल्स 2016 का दृढ़ता से पालन करें, अन्यथा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed