फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Polling parties leave, Ambala will become a part of the great festival today

Ambala News: पोलिंग पार्टियां रवाना, आज महापर्व का हिस्सा बनेगा अंबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Polling parties leave, Ambala will become a part of the great festival today
अंबाला। अंबाला लोकसभा की चार विधानसभाओं के लिए बनाए केंद्रों पर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को चुनाव से जुड़ी सामग्री वितरित की। यह काम शहर के ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल और छावनी के एसडी कॉलेज, डीएवी रिविर साइड स्कूल और बीपीएस प्लेनेटोरियम में किया।
विज्ञापन

ओपीएस विद्या मंदिर में शहर विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम का आवंटन किया। इस दौरान 260 बूथों के लिए ईवीएम और किटें दीं। ओपीएस विद्या मंदिर में इसके लिए 16 कांउटर बनाए थे। पहले चार काउंटरों पर 17 बूथ और बाकी 12 काउंटरों पर 16 बूथों के अधिकारियों को ईवीएम और किटें उपलब्ध कराई। इसी प्रकार एसडी कॉलेज में 194 बूथों के लिए ईवीएम किटें दीं। इस कार्य के लिए 15 काउंटर बनाए थे। डीएवी रिविर साइड में मुलाना विधानसभा के 262 बूथों के लिए और बीपीएस प्लेनेटोरियम में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 211 बूथों के लिए ईवीएम किटें और वीवीपैट मशीनों का वितरण किया।
विज्ञापन

खाने-पीने की व्यवस्था रही दुरुस्त
पोलिंग पार्टियों के लिए अंबाला सिटी और कैंट में बनाए चारों केंद्रों पर सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया। इसमें पीने के पानी और खाना शामिल था। एसडी कॉलेज में पीने के पानी के लिए कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन बाद में ठीक हो गया। रिविर डीएवी साइड स्कूल में कर्मचारियों के लिए ठंडे और मीठे पानी की छबील का भी प्रबंध किया। जबकि बीपीएस प्लेनेटोरियम में खाने और पीने की समुचित व्यवस्था से कर्मचारी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में 19 लाख 96 हजार 708 मतदाता
अंबाला लोकसभा के अधीन नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। कालका में एक लाख 22 हजार 808 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 110097 पुरुष, 232913 महिला और आठ थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसी प्रकार पंचकूला में एक लाख 4773 मतदाता, 95390 पुरुष, 200181 महिला और 18 थर्ड जेंडर, नारायणगढ़ में एक लाख 90 हजार 957 मतदाता, 100924 पुरुष, 90023 महिला और 10 थर्ड जेंडर, अंबाला कैंट में एक लाख पांच हजार 636, 95943 पुरुष, 201591 महिला और 12 थर्ड जेंडर, अंबाला सिटी में एक लाख 33 हजार 983 मतदाता,122351 पुरुष, 256355 महिला और 21 थर्ड जेंडर, मुलाना विधानसभा में एक लाख 18786 मतदाता, 104848 पुरुष, 223638 महिला और चार थर्ड जेंडर, साढौरा एसी एक लाख 18985 मतदाता, 102849 पुरुष 221834 महिला व थर्ड जेंडर जीरो, जगाधरी में एक लाख 23 हजार 063, 107943 पुरुष, 231008 महिला और दो थर्ड जेंडर और युमनानगर विधानसभा में एक लाख 27 हजार 238 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक लाख 10 हजार 992 पुरुष, 23 हजार 823 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर शामिल हैं, यानी अंबाला लोकसभा के अधीन नौ विधानसभाओं में कुल 19 लाख 96 हजार 708 मतदाता हैं और इनमें 10 लाख 56 हजार 196 पुरुष, 94 हजार 436 महिलाएं और 76 थर्ड जेंडर इस महापर्व का हिस्सा बनेंगे।
पढ़ाया निष्ठा का पाठ
एसडी कॉलेज में उपमंडल अधिकारी सत्येंद्र सिवाच ने पोलिंग पार्टियों को सामान देने से पहले प्रेरित किया कि वो इस मतदान पर्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें, जिससे कि सही समय पर मतदान से जुड़ी सभी तमाम प्रक्रियाएं पूरी की जा सकें। वहीं अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को भी चेताया कि विभाग अपने स्तर पर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए कि मतदान के दौरान सभी मतदाताओं के साथ मृदु व्यवहार रखें और जरूरत अनुसार उनका मार्गदर्शन भी करें। इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।
किट में दिया 29 तरह का सामन
इसके साथ ही मतदान के दौरान इस्तेमाल होने वाले सामग्री जैसे गोंद, मोमबत्ती, पेन, धागा, सीलिंग वैक्स, ब्लेड, कार्बन पेपर, पैकिंग पेपर शीट, ड्राइंग पिन, रबर बैंडस, खाली कागज, पैंसिल, स्टैंप पैड, मैच बॉक्स सहित मतदाता सूचि, साइन बोर्ड सहित 29 प्रकार का सामान भी दिया गया जोकि ड्यूटी में लगे कर्मचारी अपने सामान के साथ मिलान भी करते नजर आए ताकि पोलिंग के समय कोई दिक्कत न आए। इसके साथ ही कुछ अन्य जरूरी फार्म भी उपलब्ध करवाए गए हैं जोकि मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों के लिए भरना जरूरी है। मतदान के बाद अधिकारियों को सारा सामान विभाग को लौटाना होगा।
कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी पर बदलेगी मशीन
ईवीएम में तीन हिस्से होते हैं। इसमें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट यूनिट। वीवीपैट की 2400 से लेकर 3000 हजार तक स्लिप छापने की क्षमता होती है। अगर वीवीपैट खराब हो जाए तो उसे सीलकर तुरंत बदला जाएगा। अगर कंट्रोल यूनिट या फिर बैलेट यूनिट में से कोई भी खराब हो तो वीवीपैट सहित पूरी ईवीएम मशीन को बदला जाएगा।
आकर्षण का केंद्र होंगे ये बूथ
लोकसभा चुनावों के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से जिला अंबाला में चार गुलाबी बूथ बनाए हैं। इसके साथ ही एक यूथ और एक पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया है। पिंक बूथ में महिला कर्मचारी डयूटी पर रहेंगी। इसको गुलाबी रंग में सजाया जाएगा। अंबाला शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलदेव नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बराड़ा, द एसडी विद्या स्कूल अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बीडीपीओ कार्यालय में पिंक बूथ बनाए हैं।
सुबह 5:30 बजे शुरू होगा मॉक पोल
लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार सुबह 5:30 बजे से मोक पोल शुरू होगा। इसमें विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंट अपना मॉक पोल करेंगे। मतदान से लगभग एक घंटा पहले मॉक पोल करवाया जाता है। इससे मशीन की गड़बड़ी का भी पता चल जाता है और प्रत्याशियों के एजेंट की भी संतुष्टि हो जाती है। मॉक पाेल के दौरान प्रत्याशियों के एजेंट कम से कम 50 वोट डाल सकते हैं। मॉक पाेल के दौरान नोटा सहित सभी प्रत्याशियों के बटन को कम से कम तीन बार दबाकर देखा जाता है। अगर मशीन में बटन दबाने पर आवाज नहीं आती या फिर वोट सही नहीं जाता तो ईवीएम को बदल दिया जाता है। मोक पोल होने के बाद पीठासीन अधिकारी की ओर से प्रत्याशी के एजेंट से प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराया जाता है। इससे मशीन के ठीक होने का प्रमाण मिलता है।
फोटो: 41, 42
जिले के 927 बूथों पर डयूटी देंगे 3708 कर्मचारी
चुनाव में निर्वाचन कार्यालय की ओर से तीन हजार 708 कर्मचारी नियुक्त किए हैं। इनमें एक जिसमें एक पीठासीन अधिकारी और सहायक पीठासीन अधिकारी, दो पोलिंग अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही जिले भर में चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 90 सेक्टर अधिकारी और 46 जोनल अधिकारी नियुक्त किए हैं। एक सेक्टर अधिकारी के अंतर्गत 10 से 14 बूथों की जिम्मेवारी रहेगी। वहीं बूथों पर किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए सभी बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर 24 घंटे कर्मचारी डयूटी पर तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुंरत संबंधित अधिकारी को सूचित किया जाएगा। जिलेभर में 927 ईवीएम मशीनें दी गई है। इनमें से 185 रिजर्व रखी गई हैं।

आचार संहिता उल्लंघन की 838 शिकायतें
जिला अंबाला में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अभी तक 838 से शिकायतें आई थी। इनमें से सभी को सुलझा दिया है। सी-विजिल की टीमें भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। आचार संहिता के उल्लंघन होने पर तुंरत कार्रवाई की जा रही है। कोई भी प्रत्याशी बिना अनुमति के प्रचार प्रसार सामग्री नहीं लगा सकता। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 838 शिकायतें आई हैं। इनमें से 787 का निपटान कर दिया गया है। 51 शिकायतें ऐसी हैं, जिनकी शिकायतें गलत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed