{"_id":"65e60ece922a670a6e093bd8","slug":"politics-vij-upset-with-lalu-s-comment-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: लालू की टिप्पणी से विज खफा, बोले- आडवाणी का रथ रोका, असली हिंदू कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: लालू की टिप्पणी से विज खफा, बोले- आडवाणी का रथ रोका, असली हिंदू कौन
Mon, 04 Mar 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:41 PM IST
सार
अनिल विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने राममंदिर का निर्माण कर दिया, तुलना करके बताओ की असली हिंदू कौन है।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ओर से प्रधानमंत्री पर की टिप्पणी पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव याद करो तुमने रामजन्म भूमि के लिए आंदोलन कर रहे लालकृष्ण आडवाणी के रथ को रोका था।
विज्ञापन
पार्टी जो दान से चलती है
भाजपा ने दान अभियान शुरू किया है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने की है, इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यह दान से चलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत कर दी है। इसलिए सारे कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक व चाहने वाले अपनी-अपनी क्षमता अनुसार ऑनलाइन दान दे सकते हैं।
विज्ञापन
नफे सिंह राठी हत्या में दो गिरफ्ता
इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में दो गिरफ्तारियां हुई हैं जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस को भी शाबाशी दी और कहा कि हमारी पुलिस ने दो शूटरों को पकड़ लिया है और बाकियों को पकड़ने में भी पुलिस लगी है। जिसने धमकी दी थी राजस्थान से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इस मामले में दिन रात मेहनत कर रही है।
विज्ञापन