फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Politics in the name of inauguration stone, MP and former minister face to face

Ambala News: उद्घाटन शिला के नाम पर सियासत , सांसद और पूर्व मंत्री आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Politics in the name of inauguration stone, MP and former minister face to face
अंबाला। नगर निगम के चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सोमवार का सांसद वरुण चौधरी और पूर्व मंत्री असीम गोयल आमने सामने आ गए। वरुण ने जहां उद्घाटन बोर्ड पर पूर्व मंत्री का नाम लिखा होने की मंशा पर सवाल उठाए तो इसके जवाब में पूर्व मंत्री गोयल ने कांग्रेस में एक रहने की नसीहत दे डाली। मामला तब काफी दिलचस्प हो गया जब सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं की वीडियो आ गई। वीडियो आते ही दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एक दूसरे को घेरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अपने नाम से लगवा रहे पत्थर

सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि असीम हमारे से साथ विधानसभा में रहे और मंत्री भी बने। आज हालात ऐसे बन गए हैं कि पूर्व विधायक अपने नाम के बोर्ड लगवा रहे हों। अंबाला शहर के जनप्रतिनिधी चौधरी निर्मल सिंह हैं। यह जनता का आशीर्वाद दिया है। पूरे हरियाणा में बताएं कि पूर्व विधायक अपने नाम के पत्थर लगवा रहा हो। जनता का आशीर्वाद जो चौधरी निर्मल सिंह को मिला है यह उसको भी नहीं मान रहे। इनकी हार के कोई कारण रहे होंगे। वहां सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सांसद वरुण के कटाक्ष पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल में कोई काम किए नहीं। सरकार लोगों के आशीर्वाद से हमारी है। हमें पता है किस प्रकार से विकास करना है। आप एतराज ही करते रहोगे और हम आगे उद्घाटन भी करेंगे और शहर का विकास भी करवाते रहेंगे। मुझे लगता है कि मेरी बात उन तक चली गई। पहले न तो एमपी दिखा और न ही एमएलए दिखा। अमीषा चावला को तो मेरा धन्यवाद करना चाहिए क्योंकि उनके चुनाव में ही वह नहीं दिख रहे थे, लोगों को ताे क्या ही दिखते। पहली बार इनके एमपी एमएलए ने इनके प्रत्याशी के लिए प्रचार किया है। कांग्रेस खुद सिकुड़ती जा रही है। वरुण अपने संगठन की चिंता करें अंबाला की चिंता हम कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed