फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Political mercury increase in Ambala

अंबाला में चढ़ा पॉलीटिकल पारा

Thu, 26 Jun 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Thu, 26 Jun 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Political mercury increase in Ambala
अंबाला कैंट/बराड़ा/नारायणगढ़। जिले भर में बुधवार को राजनीतिक पारा खूब चढ़ा। इस दौरान भाजपा ने जहां हमलावर अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा, वहीं बसपा ने भी कांग्रेस व भाजपा को निशाने पर रखा।
विज्ञापन


 उधर, इनेलो की नारायणगढ़ इकाई में भी बगावत अब खुलकर सामने आ गई है। एनएसयूआई भी आने वाले विस चुनावों को देखते हुए सक्रिय हो गई और अब युवाओं को सुविधाएं दिलाने के बहाने उनको संगठन से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी प्रकार बुधवार को दिन भर राजनीतिक गतिविधियां चलती रहीं और पार्टियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रयास किया।
विज्ञापन


अर्द्धनग्न भाजपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
बराड़ा में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस के विकास के दावों को खोखला करार देते हुए भाजपाइयों ने सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले भाजपाइयों ने बसंतपुरा फाटक से रोष जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अंबाला के अध्यक्ष ज्ञानचंद अधोया  ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास का नारा देकर लोगों के हितों से खिलवाड़ किया है। यही नहीं अब भी आंकड़ों में उलझाकर जनता को बहका रहे हैं। रोहतक के अलावा प्रदेश में कहीं पर भी विकास नहीं हुआ। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना जहां विकास के मामले में क्षेत्र के लोगों को गुमराह कर रहे हैं, वहीं मौजूदा इनेलो विधायक राजबीर सिंह बराड़ा भी हर मोर्चे पर फेल हैं। क्षेत्र को सब डिवीजन का दर्जा मिलने के बाद भी सड़कों की हालत खस्ता है। इस अवसर पर भाजपा नेता सतीश मेहता एवं रमेश पाल ने लोगों से प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया।  इस मौके पर मंडल प्रधान कृष्ण राणा, जसमेर राणा, मंडल प्रधान मोहड़ा सुभाष शर्मा, बलवंत सिंह, चन्द्रशेखर, आशीष गर्ग, मा. कदम, सुशील सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा का हमला : कांग्रेस व भाजपा सिक्के के दो पहलू

इसी तरह नारायणगढ़ में बसपा की बूथ स्तरीय बैठक हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद राजाराम मौजूद रहे। इस में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राजाराम ने तीखे अंदाज में भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। उन्होंने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार आदि कम करने के लोक लुभावन मुद्दों पर सत्ता में आई भाजपा ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बजट से पूर्व ही रेल भाड़ा बढ़ा कर केंद्र सरकार ने जनविरोधी होने का सबूत दे दिया है। आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों के साथ-साथ पेट्रोलियम व गैस के दामों में भी भारी वृद्धि होगी। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश सारण, प्रभारी राजबीर, लोस प्रत्याशी रहे डा. कपूर सिंह ने भी कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष करनैल सिंह, राजबीर, ओमप्रकाश चानना, महक खन्ना, सुनील शर्मा भेंडो, हलका प्रधान करनैल सिंह रछेड़ी, ओम प्रकाश घासी, मदन पाल राणा, जगदीश कुमार मौजूद रहे।
-------------

नारायणगढ़ इनेलो इकाई में बगावत तेज

इनेलो की नारायणगढ़ इकाई में बगावत तेज हो गई है। इनेलो नेता राम सिंह कोड़वा जहां दूसरी पार्टियाें पर नजर रखे हैं अैर आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की बात कर रहे हैं। यदि इनेलो ने नारायणगढ़ विस से किसी नये चेहरे को उतारा, तो दो लोकसभा चुनाव लड़ चुके कोड़वा पार्टी को अच्छा खासा झटका दे सकते हैं। बुधवार को भी रामसिंह कोड़वा ने 30 जून को होने वाले शक्ति प्रदर्शन को लेकर अपने समर्थकों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि यदि इनेलो उन्हें टिकट नहीं देती, तो वे या तो आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे या फिर जो पार्टी उन्हें टिकट देगी, उससे वे चुनाव लड़ेंगे। यह तय है कि किसी भी सूरत में विस चुनाव तो लड़ना ही है। बुधवार को सारा दिन नारायणगढ़ में इसी को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। कोड़वा समर्थक जहां तीस जून को होेने वाले शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं रामसिंह कोड़वा भी विस चुनाव में उतरने की पूरी तैयारियों में हैं।
---------

कांग्रेस को विकास कार्यों व घोषणाओं पर भरोसा

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने साफ किया प्रदेश में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुरुआत से ही जनहित में निर्णय लिए हैं। प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में परिहवन विभाग के कर्मचारियों व सफाई कर्मियों को पक्का करने का निर्णय लिया है। इसी तरह प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों व फैसलों का पूरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी को टक्कर देने का माद्दा केवल कांग्रेस पार्टी में ही है।

--------

एनएसयूआई को भी याद आए स्टूडेंट

विधानसभा चुनाव को लेकर एनएसयूआई की भी आहट सुनाई देने लगी है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष संदीप भूरा ने भी छात्राें के हितों के लिए काम करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि कई कालेज ऐसे हैं, जहां छात्र इकाइयों के चुनाव नहीं हुए हैं। इन कालेजों में छात्र इकाइयों के चुनाव करवाए जाएंगे।  छात्रों को राजनीति में भागीदारी सुनिश्ति करने के लिए एनएसयूआई काम करेगी, जबकि स्कूल, कालेजोें, यूनिवर्सिटी में जाकर एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता छात्रों की दिक्कतों को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed