फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Policemen will once again be seen patrolling on bicycles

Ambala News: एक बार फिर साइकिल पर गश्त करते दिखेंगे पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Policemen will once again be seen patrolling on bicycles
अंबाला। पीसीआर व राइडर ही नहीं अब पुलिस मुलाजिम एक बार फिर साइकिल पर गश्त करते हुए दिखाई देंगे। इन साइकिलों की मदद से तंग गलियों में आसानी से आया-जाया जा सकेगा। इसके लिए अंबाला के छह थानों में एक-एक साइकिल का वितरण किया है।
विज्ञापन

इनमें अंबाला कैंट, महेश नगर और पड़ाव थाना तो अंबाला सिटी, सदर और बलदेव नगर थाने में इन्हें बांटा है। जल्द ही सभी थानों में इनका वितरण होगा। इसके साथ ही पुलिस मुलाजिमों को भी इसके इस्तेमाल के लिए निर्देश दिए जाएंगे ताकि वह इनका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा साइकिल के इस्तेमाल से पेट निकले मुलाजिमों की भी कसरत हो सकेगी। हालांकि पहले भी यह साइकिलें मिली थी लेकिन अधिकतर खराब हो गई थी या फिर उन्हें चलाया नहीं गया था। बता दें कि अभी तक पुलिस पीसीआर व राइडर के जरिए गली-मोहल्लों तक पहुंचती थी। कई गलियां ऐसी होती थी कि वहां पर बड़े वाहनों को लेकर जाया नहीं जा सकता। ऐसे में साइकिल काफी मददगार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुलाजिमों ने नहीं दिखाई थी दिलचस्पी

हालांकि पहले भी थानों में साइकिल दी गई थी। बदलते समय के साथ मुलाजिमों ने इन साइकिल को चलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। यहीं कारण था कि यह साइकिलें अनदेखी का शिकार हो गई थी। बाकी थानों में इसका वितरण तो किया जा रहा है लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए भी अधिकारियों को कड़े प्रयास करने होंगे। ताकि इन साइकिलों का इस्तेमाल हो सके।
वर्जन
थाने में गश्त करने के लिए साइकिल मिली है और जल्द ही इसका इस्तेमाल किया जाएगा। थाना क्षेत्र की तंग गलियों में इसके जरिए गश्त की जाएगी।
मांगे राम, कार्यवाहक थाना प्रभारी, महेश नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed