फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police will keep an eye on rioters, 800 soldiers will be deployed at 70 checkpoints.

Ambala News: हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, 70 नाके पर तैनात होगे 800 जवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on rioters, 800 soldiers will be deployed at 70 checkpoints.
- जिलेभर में की जाएगी नाकाबंदी, स्पेशल कंपनियों के पास भी रहेगा जिम्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। होली के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिलेभर में विभिन्न प्रवेश द्वार व मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस की तरफ से नाकाबंदी की जाएगी। संवेदनशील व अन्य स्थानों पर 70 विशेष पुलिस नाके स्थापित किए जाएंगे। इन नाकों पर आने-जाने वाले हर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। पुलिस की तरफ से हुड़दंगियों पर नजर रहेगी।
कोई भी युवक बाइक के साइलेंसर बदलकर या बाइक से पटाखे बजाता दिखाई देगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। सिविल पुलिस के साथ-साथ पीसीआर राइडर्स, क्विक रिस्पॉन्स टीम, दुर्गा शक्ति की विशेष टीमें अलर्ट पर रहेंगी।
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में रखी जा रही नजर

होली पर पुलिस की तरफ से जिलाभर में संवेदनशील इलाकों को भी चिन्हित किया गया है। इन इलाकों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। सादी वर्दी में भी मुलाजिम इन इलाकों में नजर बनाए रखेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार और मॉल में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों की इमरजेंसी में खाली रखे जाएंगे बेड
स्वास्थ्य विभाग ने होली की तैयारी शुरू कर दी है। नागरिक अस्पतालों की इमरजेंसी में बेडों को खाली रखा जाएगा। साथ ही दवाओं का स्टॉक पूरा कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर यह व्यवस्था की जा रही है। वहीं चमड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद का कहना है कि बाजार में बिकने वाले सस्ते रासायनिक रंगों में खतरनाक केमिकल होते हैं। ये केमिकल त्वचा में जलन व गंभीर एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। रंग आंखों की कॉर्निया को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में केमिकल युक्त गीले रंगों के बजाय हर्बल गुलाल या फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें ताकि स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बचा जा सके।


होली खेलने से पहले यह रखें ध्यान-
- एलर्जी से बचने के लिए मिलावटी व केमिकल वाले रंगों से बचना चाहिए।
- त्वचा के लिए सुरक्षित या घर के बने हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें।
- रंग खेलने जाने से पहले शरीर व बालों पर नारियल तेल या लोशन लगाएं।

- रंग खेलने के तुरंत बाद नहा लें ताकि शरीर पर लगा केमिकल साफ हो जाए।
- घर में धूल-मिट्टी न जमने दें, एलर्जी के लक्षण दिखें तो अपनी मर्जी से दवा न खाएं।
- जिन्हें गंभीर एलर्जी या अस्थमा की शिकायत है, जरूरी दवाएं अपने पास रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed