फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police was called after seeing a peepal tree being cut

Ambala News: पीपल का पेड़ कटता देख बुलाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police was called after seeing a peepal tree being cut
अधोया गांव ​स्थित पावर हाउस में हरा पीपल का पेड़ काटने वालों की खड़ी ट्राली। संवाद
बराड़ा। अधोया गांव स्थित पावर हाउस प्रांगण में खड़े पीपल के हरे पेड़ को कुछ लोग दिनदहाड़े काट रहे थे। इस दौरान बिल भरने पहुंचे युवक ने जब पेड़ काटने वाले लोगों से पूछताछ की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए। मामला संदिग्ध लगते ही युवक ने डायल 112 पर फोन कर दिया। इसके बाद पेड़ काटने वाले लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सिरसगढ़ निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह अधोया पावर हाउस में बिजली बिल भरने पहुंचा था। उसने देखा कि कुछ लोग पावर हाउस परिसर में खड़े पीपल के हरे पेड़ को काट रहे थे। यह देख उसने पेड़ काट रहे लोगों से पूछा तो वो जवाब नहीं दे सके। धर्मेंद्र ने बिजली कर्मियों से भी पूछा तो वो भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उसने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों की टीम ने थाने में जाकर शिकायत देने को कहा। जब पुलिसकर्मी मौके से गए तो पेड़ काटने वाले लोग आ गए और वो अपना ट्रैक्टर लेकर निकल गए। धर्मेंद्र ने यह पूरी कार्रवाई मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की और फिर थाने जाकर इसकी शिकायत दी। जब इस बारे में मामले की जांच कर रहे कर्मचारी से संपर्क किया तो उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पावर हाउस की य इमारत एचपीवीएन की है और हमारा यूएचपीवीएन विभाग है। हो सकता है कि पेड़ काटने का मामला एचपीवीएन के संज्ञान में हो।

विशाल सैनी, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली निगम, अधोया
मेरे पास शिकायत आई है। इस संबंध में विभाग के जेई अशोक कुमार से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि पेड़ को काटा नहीं गया बल्कि उसकी छंटाई की गई थी, ताकि पेड़ की टहनियां बिजली के तारों से ना टकरा जाएं।
बलदेव सिंह, जांच अधिकारी थाना बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed