{"_id":"613525248ebc3ea6b4133dc9","slug":"police-reached-giriban-of-those-who-tried-to-steal-sacks-of-wheat-from-goods-train-ambala-news-knl82268592","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने की कोशिश करने वालों के गिरेबां तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने की कोशिश करने वालों के गिरेबां तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
अंबाला। मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने की कोशिश करने वाले सदस्य जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। आरपीएफ सरगना के गिरेबां तक पहुंच गई है। जल्द ही इस मामले में एक बड़ा खुलासा होगा। वहीं रेल यार्ड में सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ने विशेष चौकसी बरतनी शुरू कर दी है।
यात्री ट्रेनों के अलावा रात में रेल यार्ड से गुजरने वाली सभी मालगाड़ियों की भी विशेष निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ के आदेशों के तहत आरपीएफ कर्मचारी दिल्ली, सहारनपुर, चंडीगढ़ और लुधियाना रेलवे सेक्शन पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रेलवे यार्ड किनारे रहने वाले लोगों को भी विश्वास में लेकर गेहूं चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है।
तीन साल पहले भी हुई थी घटना
ऐसी ही घटना 3 साल पहले वर्ष 2019 में भी हुई थी और आरपीएफ ने इस चोरी की गुत्थी को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से चोरी की गई गेहूं की बोरियां भी बरामद की थी। इसमें शहर डेेहा कॉलोनी के कुछ लोगों को पकड़ा गया था जो मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी करने में माहिर थे। आरपीएफ सभी ऐसे लोगों पर भी नजर जमाए हुए है, वहीं इस मामले में यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं इस चोरी में किसी रेल कर्मी व स्थानीय निवासी का हाथ तो नहीं है।
विज्ञापन
यह था मामला
बुधवार 1 सितंबर की देररात लगभग 2 बजे मालगाड़ी से सरकारी अनाज को चुराने की कोशिश की गई थी। योजनाबद्ध तरीके से चलती मालगाड़ी से अज्ञात चोरों ने गेहूं की बोरियों को रेलवे ट्रैक के नजदीक गिराया लेकिन आरपीएफ ने चोरों की इस योजना को नाकाम कर दिया। आरपीएफ की चौकसी के कारण चोर रेलवे ट्रैक पर गिराई गईं गेहूं की 63 बोरियों को उठाने में कामयाब नहीं हो पाए। इस संबंध में छावनी आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 3 आरपीयूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, वहीं सभी बोरियों को सुरक्षित एक कमरे में रखा गया है जो आगामी जांच के दौरान शामिल की जाएंगी।
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने वाले गिरोह के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। 2-3 साल पहले भी इसी तरह से मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने के आरोप में गिरोह पकड़ा गया था। इस मामले में भी जल्द कामयाबी मिलने वाली है। यात्री और मालगाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ कर्मचारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
-नीतिश शर्मा, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ, अंबाला मंडल।