फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   police found CCTV, but no clue found of accused of murder

सीसीटीवी फुटेज भी नहीं उठा पाई हत्याकांड से पर्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
police found CCTV, but no clue found of accused of murder
कालका चौक पर वीरवार दोपहर हुए दोहरे हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मिली मिला फुटेज से पता लगा है कि एसबीआई की मुख्य शाखा से लेकर कचहरी चौक तक करीब 200 मीटर तक मरने और मारने वाले, दोनों की गाड़ियां आगे-पीछे रही। फुटेज में ये भी साफ नजर आ रहा है कि बदमाशों की कार में उस समय तक केवल चालक ही सवार था जबकि हत्याकांड के दौरान कार में चार लोग सवार थे। तीन बदमाश कब और कहां से कार में सवार हुए, इस पर अभी संशय बरकरार है। इनमें से दो ने कार से उतरकर अंधाधुंध फायरिंग करके दूसरी कार में सवार चंडीगढ़ के मौली जागरां वासी प्रदीप उर्फ पंजा और राहुल उर्फ अन्ना पर को गोलियां मार मौत के घाट उतार दिया था। जबकि गौरव व अश्वनी घायल हो गए थे। अब पुलिस कचहरी चौक से कालका चौक तक करीब दो किलोमीटर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है, जिससे यह पता चल सके कि बाद में सवार हुए बदमाश कार में कैसे और कहां से आए?
विज्ञापन

-------------------------
पटवार खाने से वकीलों की पार्किंग तक फुटेज में दिखा एक बदमाश
पटवारखाने के खंडहर भवन के पास मरने वालों की वेरना और स्विफ्ट कारें इर्द-गिर्द खड़ी रही। पहले चली वर्ना ट्रेजरी गारद के पास जाकर ठहर गई। इस दौरान पीछे दूसरी कार आकर रुक गई। यहीं से वरना में तीन युवक सवार होने लगे तो पीछे जाम सा लगने लगा। बदमाश अपनी कार को आगे निकालकर ले गया। उसके बाद मरने वालों की कार में तीन लोग सवार हुए और कार चल पड़ी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा के इस दौरान मारने वालों की कार में केवल एक ही युवक सवार था। यह मंजर कचहरी चौक तक का है।
विज्ञापन

-------------------------
गमगीन माहौल में हुआ पोस्टमार्टम
दूसरी तरफ वारदात में मारे गए प्रदीप और राहुल दोनों के शवों का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में यह पता लगा है कि प्रदीप को कुल 9 गोलियां लगी, जिनमें से पांच उसके पेट में, एक दाएं और दूसरी बाएं जांघ में जा घुसी। एक गोली बाजू और एक कंधे में लगी। यही उसकी मौत की वजह बनी। इसी तरह राहुल को भी कुल तीन गोलियां लगी, जिनमें एक पेट, छाती और तीसरी बाजू पर लगी। पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे मृतकों के परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। हर आंख से आंसू बह रहे थे और उनके अपने उनके लौट आने की उम्मीद में उन्हें पुकार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
खाने के लिए राहुल का परिजन कर रहे थे इंतजार, आई मौत की सूचना
मृतक राहुल का शव लेने अंबाला पहुंचे उसके बड़े भाई विजेंद्र व हितेश ने बताया कि राहुल की शादी बचपन में ही वर्ष 2003 में राजस्थान के गांव शामपुरा की रिंकू नाम की लड़की के साथ कर दी गई थी। जिसे अब गौना करके होली के बाद घर लेकर आना था। राहुल को कोई काम था इसलिए राहुल 25 तारीख की पेशी पर नहीं आना चाहता था। जिसके लिए उसने 22 तारीख को अपने वकील से बात की तो उसने कहा कि आप 500 रुपये भेज दो और अगले माह 6 तारीख को लगने वाली पेशी पर आ जाना। जिसके बाद मैंने वकील को ऑनलाइन 500 रुपये की पेमेंट कर दी। फिर 25 तारीख को राहुल ने मुझे कहा कि मैं पेशी पर जा ही आता हूं। दो बजे तक वापस आ जाऊंगा। खाना घर आकर ही खाऊंगा। घर पर परिवार राहुल का इंतजार कर रहा था लेकिन राहुल की जगह सूचना उसकी मौत की आई। पल भर में सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

वर्जन
दोहरे हत्याकांड में आवागमन के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। इसके अलावा सीआईए, साइबर व तमाम क्राइम टीमें मिलकर काम कर रही हैं। मामले में चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब की पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह गैंगवार का मामला प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हामिद अख्तर, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed