{"_id":"67afa0492b5aefe920042f74","slug":"police-encounter-two-shooters-arrested-shivam-shot-ambala-news-c-36-1-sknl1017-137634-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ : दो शूटर काबू, शिवम के लगीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ : दो शूटर काबू, शिवम के लगीं गोलियां
विज्ञापन
अंबाला। बसपा नेता और वकील हरबिलास हत्याकांड मामले में पुलिस और दो आरोपी शूटरों के बीच नारायणगढ़ के लाहा गांव के निकट मुठभेड़ हो गई। शुक्रवार दोपहर चार बजे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए खेतों के बीच से शूटर शिवम और गगन को गिरफ्तार कर लिया।
शिवम के पैर पर दो गोलियां लगने पर उसे उपचार के लिए नारायणगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों ही शूटर हरबिलास पर गोली चलाने वालों में शामिल थे। दरअसल, खेतों के कच्चे रास्ते पर पुलिस को देखते ही शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि कोई पुलिस मुलाजिम चोटिल नहीं हुआ। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार यमुनानगर के रहने वाले हैं। आरोपी शिवम पर मारपीट और गगन पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि 24 जनवरी को नारायणगढ़ में इनोवा सवार बसपा नेता और वकील हरबिलास, साथी चुन्नू और गूगल पंडित पर बदमाशों ने गोलियां चला दी थीं। इस घटना में हरबिलास की पांच गोलियां लगने पर मौत हो गई थी। चुन्नू के भी पेट में गोली लगी थी और गूगल पंडित बच गया था।
विज्ञापन
शूटर विक्की मलिक को भेजा जेल
नारायणगढ़ थाना पुलिस ने हरबिलास हत्याकांड मामले में ही मुज्जफरनगर निवासी शूटर विक्की मलिक को भी काबू किया था। छह दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी से मिली लीड पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा राजन और अभिषेक उर्फ मंगू भी 17 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है व एक शूटर सागर का एनकाउंटर भी हो चुका है।
वर्जन
हरबिलास गोलीकांड के शूटर शिवम व गगन को काबू कर लिया है। मुठभेड़ में शिवम के दो गोलियां लगी है और वो सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
सूरज चावला, डीएसपी नारायणगढ़ अंबाला।