फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police detained the fourth accused in the case of conspiracy to terrorize Baldev Nagar police station.

Ambala News: बलदेव नगर थाने को दहलाने की साजिश के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police detained the fourth accused in the case of conspiracy to terrorize Baldev Nagar police station.
- सौरभ और आकाश को लेकर टीमें फिरोजपुर रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के बलदेव नगर थाने को दहलाने की साजिश के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसकी पहचान जम्मू के रमन के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सौरभ के खाते में इसी आरोपी के जरिये रुपये ट्रांसफर हुए थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं इस मामले में एक अन्य संदिग्ध के करीब भी पुलिस पहुंच गई है। मामला फिरोजपुर से सटे पाकिस्तान की सीमा से जुड़ा होने के कारण पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं। सात दिन के रिमांड के दौरान अंबाला पुलिस सौरभ व आकाश को फिरोजपुर लेकर रवाना हो गई है। कुछ संदिग्ध के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले पर एनआईए की भी नजर है। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत का कहना है कि जल्द इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।

आरोपियों के खातों के जरिये गुत्थी सुलझने के आसार

जांच एजेंसियां सौरभ व आकाश के खातों के जरिये आगे बढ़ रही हैं। अन्य संदिग्ध के भी खातों में आने वाली राशि के जरिये इस मामले की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति 800 कार नंबर डीएल 3सी एजेड 6681 खड़ी करके उसमें आग लगा दी थी। इसका वीडियो बनाकर कई जगह भेज दी थी। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed