{"_id":"616f139ab92b86278c5d9159","slug":"police-dav-school-and-pkr-jain-girls-toppers-in-group-dance-ambala-news-knl870365179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डांस में पुलिस डीएवी स्कूल और पीकेआर जैन गर्ल्स अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डांस में पुलिस डीएवी स्कूल और पीकेआर जैन गर्ल्स अव्वल
विज्ञापन
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से जिला स्तरीय बाल महोत्सव कार्यक्रम कराया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के 9वें दिन पंचायत भवन में पहले व दूसरे ग्रुप की ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी स्कूल ने प्रथम, सिसिल कान्वेंट ने द्वितीय व केपीएके ने तृतीय स्थान हासिल किया। ग्रुप दो में पीकेआर जैन गर्ल्स ने प्रथम, एसडी विद्या स्कूल ने द्वितीय व जय पब्लिक स्कूल और सिसिल कान्वेंट ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबाला सिटी के एसडीएम हितेश मीना ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की।
जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने बताया कि सभी विजेताओं को उपायुक्त द्वारा बाल दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सह अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया कि 21 अक्तूबर को प्रतियोगिताओं का आखिरी दिन है। इस दिन ग्रुप डांस की ग्रुप तीन प ग्रुप चार वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद कुरुक्षेत्र में 25 से 28 अक्टूबर तक प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर राकेश मक्कड़, सुनील जैन, बुध राम मट्टू, अरविंद सूरी व अन्य उपस्थित रहे।