{"_id":"661dc9ff24df38476404ee19","slug":"police-caught-two-accused-with-heroin-ambala-news-c-36-1-sknl1017-121584-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस ने हेरोइन संग दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस ने हेरोइन संग दो आरोपियों को दबोचा
Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पुलिस ने दिल्ली से लाकर अंबाला में हेरोइन की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सीआईए एक की टीम ने दो नशा तस्कर को काबू किया है। आरोपियों में एक महेश नगर के बब्याल निवासी रजनीश उर्फ लाडी है तो दूसरा दिल्ली के चंद्र विहार विकास विहार निवासी अमरजीत सिंह है।
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 12 अप्रैल को महेश नगर निवासी रजनीश उर्फ लाडी को कार सहित 400 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था। मौके से 2 लाख 90 हजार की नगदी बरामद की थी। पांच दिन के रिमांड में आरोपी रजनीश ने मुख्य सप्लायर का नाम उगाला तो टीम ने अमरजीत सिंह को मुरथल सोनीपत से स्विफ्ट गाड़ी सहित दबोचा।
अमरजीत को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनके जरिए इस नशा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों तक भी पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आखिर वह कहां से लाते थे और कहां-कहां सप्लाई किया करते थे। पुलिस अधीक्षक रंधावा ने बताया कि आरोपी रजनीश उर्फ लाडी पर पहले भी दो मामले दर्ज है। पहला मामला थाना महेश नगर में 15 जनवरी 2022 को आर्म्स एक्ट व दूसरा मामला 5 दिसंबर 2023 को धारा 498 के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
रजनीश काफी समय से नशे की तस्करी करता है। आरोपी की फाइनेंसिल इनवेस्टिगेशन करेंगे। प्रॉपर्टी बनाई है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। पकड़ी गई दोनों गाड़ियों की भी जांच करवाई जाएगी कि कहीं वह चोरी की तो नहीं। अमरजीत का भी अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। चुनावों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भगोड़ों व हिस्ट्रीशीटर पर नजर रखी जा रही है।