{"_id":"64710c2bffdbd9789b0e0b56","slug":"police-arrested-the-drug-smuggler-who-was-bringing-340-quintals-of-poppy-seeds-by-covering-the-truck-with-tarpaulin-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3959-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तिरपाल से ट्रक ढककर 3.40 क्विंटल चूरापोस्त ला रहे नशा तस्कर को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तिरपाल से ट्रक ढककर 3.40 क्विंटल चूरापोस्त ला रहे नशा तस्कर को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-हिसार रोड स्थित नग्गल थाना क्षेत्र से ट्रक पर तिरपाल की आड़ में 3 क्विंटल 40 किलो चूरापोस्त ले जा रहा नशा तस्कर एंटी नारकोटिक सेल के हत्थे चढ़ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चूरापोस्त राजस्थान व मध्यप्रदेश बॉर्डर से लाया जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाली चेकिंग पोस्ट को भी इसकी कानोंकान भनक तक नहीं लगी।
आरोपी ड्राइवर की पहचान करनाल के गांव जलमाना निवासी कुलविंदर के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पता लगाया जाएगा कि आखिर वह कहां से यह चूरापोस्त लाया था और कहां-कहां सप्लाई होना था।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पाया गया है कि वह नशा सस्ते दामों में लाकर जगह-जगह बेचता था। ट्रक का मालिक कोई और पाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता लगाया जाएगा कि आखिर ट्रक मालिक को इसका पता था या नहीं। इसके अलावा नशा तस्कर के तार ढाबा संचालकों से होने की भी आशंका है। हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जाएगा। बता चला है कि वो दो हजार किलो में लाकर यहां पर करीब तीन हजार में बेचता था।