फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police arrested 10 accused playing gambling and betting, Rs 750 recovered

जुआ व सट्टा खेलते 10 आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार19750 रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 10 accused playing gambling and betting, Rs 750 recovered
जुआ और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 19 हजार 750 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सेक्टर-9 अंबाला शहर क्षेत्र रेलवे ब्रिज के पास सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलने के मामले में आरोपी राज कुमार निवासी गांव सिंघावाला शिवालिक कॉलोनी अंबाला शहर को गिरफ्तार कर 1350 रुपये बरामद किए गए। साथ ही थाना सेक्टर-9 अंबाला शहर में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं थाना पंजोखरा क्षेत्र मंडौर चौक से सट्टा खेलने के मामले में आरोपी रमेश निवासी तोपखाना परेड अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया गया। उससे 1520 रुपये बरामद कर थाना पंजोखरा में मामला दर्ज किया। इसके अलावा थाना पंजोखरा क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी से पुलिस ने आरोपी शिवम गोयल निवासी तोपखाना बाजार अंबाला छावनी को सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 1260 रुपये बरामद कर थाना पंजोखरा में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना साहा क्षेत्र संभालखा बस स्टैंड से पुलिस दल ने आरोपी रिंकू निवासी गांव केसोपुर संभालखा थाना साहा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। साथ ही उससे 1250 रुपये बरामद कर थाना साहा में मामला दर्ज किया।
थाना महेशनगर क्षेत्र पंजाबी बाग अंबाला छावनी से पुलिस दल ने आरोपी विशाल निवासी गुरुनानक नगर जिला अंबाला को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे 5120 रुपये बरामद कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया।
- थाना पड़ाव क्षेत्र सब्जी मंडी लाल कुर्ती बाजार अंबाला छावनी से पुलिस ने आरोपी अजय कुमार निवासी लाल कुर्ती बाजार अंबाला छावनी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया। उससे पुलिस ने 760 रुपये बरामद कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया।
- थाना अंबाला शहर क्षेत्र हरि पैलेस अंबाला शहर से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलने के मामले में आरोपी अरूण कुमार निवासी हाशमी मौहल्ला नजदीक जंडी मंदिर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार कर 620 रुपये बरामद कर थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज किया।
- थाना अंबाला शहर क्षेत्र मंगत राम का अहाता अंबाला शहर से सार्वजनिक स्थान पर आरोपी रवि कुमार निवासी पुरानी बकरा मण्डी नजदीक सर्विस रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 1570 रुपये बरामद कर थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज किया।
- थाना अंबाला शहर क्षेत्र काजीवाड़ा से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलने के मामले में आरोपी राजेन्द्र कुमार निवासी काजीवाड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 1570 रुपये बरामद कर थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज किया।

- थाना अंबाला छावनी क्षेत्र नजदीक पुरानी मच्छी मार्केट 12 क्रॉस रोड अंबाला छावनी से आरोपी संतोष निवासी सांई अस्पताल के सामने ग्वाल मण्डी 12 क्रास रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 4730 रुपये बरामद कर थाना अंबाला छावनी में मामला दर्ज किया।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed