फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police are empty handed, no clue found about the prisoner who escaped from Central Jail

Ambala News: पुलिस के हाथ खाली, सेंट्रल जेल से फरार बंदी का नहीं मिला सुराग

Wed, 20 Aug 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 20 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police are empty handed, no clue found about the prisoner who escaped from Central Jail
अंबाला सेंट्रल जेल से फरार हो आरोपी सुखबीर
अंबाला। सेंट्रल जेल से 13 अगस्त को फरार हुए बंदी सुखबीर ने सुरक्षा में लगे सीसीटीवी को भी चकमा दे दिया है। हैरानी की बात यह है कि फुटेज से कोई ऐसा सुराग नहीं हाथ लगा है कि जिससे यह स्पष्ट हो जाए कि वह कब कैसे और कहां-कहां से गया।
विज्ञापन

इलाका पुलिस भी पंचकूला चंडी मंदिर पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। बावजूद अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। नाडा साहिब गुरुद्वारा के पीछे झुग्गी झोपड़ी के रहने वाला सुखबीर वहां पर भी नहीं है। उधर, जेल में इस चूक से सबक लेते हुए सुरक्षा बंदोबस्त ओर कड़े कर दिए गए है।
विज्ञापन

ड्यूटी पर पुलिस का पहरा बढ़ाने के साथ-साथ जेल से बाहर से गुजरने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। 13 अगस्त को आरोपी सुखबीर गिनती के समय नहीं मिला था। बाद में आशंका जताई जा रही है कि गिनती के समय सिलिंडर पहुंचाने वाली गाड़ी भीतर गई थी तो आरोपी उसके नीचे छिपकर फरार हो गया होगा। आरोपी पंचकूला में एक शिक्षण संस्थान के बाद युवती से अश्लील हरकतें करने के मामले में नामजद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed