फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police are empty handed in the cattle herder murder case

Ambala News: पशुपालक हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police are empty handed in the cattle herder murder case
मुलाना। गांव कालपी में भैंस चोरी का विरोध करने पर पशुपालक जयदयाल की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

वारदात को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि मुलाना थाना पुलिस और सीआईए की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए फॉरेंसिक साक्ष्यों को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। गुरुवार देर रात गांव कालपी में पशु चोर भैंस चोरी करने पहुंचे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने पशुपालक जयदयाल पर गंडासियों और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं राम रत्न नामक बुजुर्ग को भी आरोपियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

आरोपी जिस कैंटर में भैंसें लादकर फरार हुए थे, वह नेशनल हाईवे पर ब्राह्मण माजरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई । वारदात में प्रयोग कैंटर को नारायणगढ़ क्षेत्र से चोरी किया गया था। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले गए है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मुलाना पुलिस और सीआईए टीमें संयुक्त कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed