फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police again caught opium cultivation

Ambala News: पुलिस ने फिर पकड़ी अफीम की खेती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police again caught opium cultivation
मंगलई गांव में चर्च परिसर में बने बगीचे में उगा अफीम का पौधा: सोशल मीडिया - फोटो : kathua
अंबाला। नशा तस्करों पर पुलिस की सख्ती का असर नजर आने लगा है। ये लोग आंगन में पौधे लगा रहे हैं। एक साल में ऐसा तीसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन

अबकी बार महेश नगर थाना पुलिस ने मंगलई गांव में चल रहे चर्च परिसर में इसका भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश देकर अंकित शर्मा को काबू किया। जो खुद ही माली है। आरोपी के कब्जे से 80 पौधे भी बरामद किए। पुलिस ने रविवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने पाया कि माली ने बगीचे के बीच में ये पौधे लगाए थे। इतना ही नहीं आरोपी समय-समय पर इसकी कटाई करता था। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वो खुद भी अफीम का नशा करता था। मार्च 2025 को बराड़ा इलाके में पुलिस ने सब्जी की आड़ में अफीम की खेती को पकड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने अफीम की फसल को नष्ट करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। टीम ने देखा था कि सब्जियों के साथ काफी संख्या में अफीम के पौधे भी थे। मार्च 2024 में ही नारायणगढ़ थाना पुलिस ने गांव लाहा में अफीम की खेती पकड़ी थी। गिनती करने पर कुछ 190 पौधे मिले थे, जिन्हें पुलिस ने उखाड़ दिया थी। आरोपी ने सोशल मीडिया पर देख अफीम की खेती करना सीखने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed