फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PMO inspected the hospital under construction

Ambala News: पीएमओ ने किया निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण

Sat, 12 Jul 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 12 Jul 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
PMO inspected the hospital under construction
अंबाला सिटी। छह साल बाद भी सिटी के नागरिक अस्पताल में 100 शैय्या का अस्पताल पहले वर्ष 2021 में पूरा होना था। बजट में कमी के कारण यह परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो पाई। कुछ बदलाव के कारण कार्य अटक गया है और बजट भी करीब 18 करोड़ रुपये बढ़ गया है। अब विभागीय अधिकारियों की ओर से इसे नवंबर माह तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इस पर करीब 26 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन अभी भी अस्पताल में सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया गया हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पीएमओ सहित जांच टीम में शामिल अन्य अधिकारियों ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और ठेकेदार को अस्पताल का निर्माण नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिटी नागरिक अस्पताल को 100 शैय्या से बढ़ाकर 200 बेड का करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2015 में इस अस्पताल को बनाने की घोषणा की थी। वर्ष 2019 में 26 करोड़ रुपये के बजट से इसका काम शुरू किया गया। भवन के निर्माण में बदलाव और कोरोना के कारण दाे वर्ष तक काम अटक गया। इतना ही नहीं नए बजट के लिए भी मंजूरी नहीं मिल पाई। जुलाई 2024 में 18 करोड़ के रिवाइज बजट की मंजूरी मिली थी। अब हालात ये हो गए हैं कि यहां पर जगह- जगह पानी इकट्ठा हो जाता है।
विज्ञापन

टीम की ओर से अस्पताल में बनाए गए रैंप का डिजाइन सुधारने, खाली जगहों पर पौधे लगाने और पार्किंग की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के निर्माण के जांच के लिए गठित की गई टीम के सदस्य रितेश गोयल व पीएमओ रेनू बेरी ने बताया कि प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चर्चा की है। जिसके आधार पर ही अधिकारियों को अस्पताल का निर्माण कार्य नवंबर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed