{"_id":"66faf2bb2b447e9e41096144","slug":"pm-shri-students-of-government-schools-will-go-to-desert-and-mountainous-areas-ambala-news-c-36-1-amb1003-130469-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेगिस्तान व पहाड़ी क्षेत्र में जाएंगे पीएम श्री राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेगिस्तान व पहाड़ी क्षेत्र में जाएंगे पीएम श्री राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। प्रदेश के पीएम श्री राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी एडवेंचर एवं नेचर स्टडी कैंप में जाकर विभिन्न गतिविधि में प्रतिभागिता करेंगे। सभी जिलों को अलग-अलग बैच में बांटा गया है। यह कैंप अक्तूबर से लेकर दिसंबर माह के अंत तक चलेंगे। अंबाला के पीएम श्री राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी राजस्थान के रेगिस्तान और मध्य प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र में जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के शेड्युल बनाया है। तीन जिलों को केरला में लेकर जाया जाएगा। अंबाला की बात करें तो अंबाला खंड वन में पीएम श्री राजकीय स्कूल दुराना, अंबाला खंड टू में पीएम श्री राजकीय स्कूल रामबाग रोड, साहा में पीएम श्री राजकीय स्कूल साहा, बराड़ा में पीएम श्री राजकीय स्कूल उगाला, नारायणगढ़ में पीएम श्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़, शहजादपुर में पीएम श्री राजकीय गर्ल्स स्कूल शहजादपुर शामिल हैं। इन छह विद्यालयों से विद्यार्थी जाएंगे।
मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का होगा चयन
शिक्षा विभाग ने एमआईएस पोर्टल पर आवेदन मांगे थे। यह आवेदन 30 सितंबर तक करने थे। पोर्टल पर विद्यार्थियों की फोटो, उनकी डीएमसी भी अपलोड करनी थी। इन विद्यार्थियों का कैंप के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस कैंप में नौंवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी जाएंगे। पहले फेस में प्रदेश के 124 पीएम श्री राजकीय स्कूल जाएंगे। दूसरे फेस में 111 स्कूलों से विद्यार्थी जाएंगे।
विज्ञापन
इन जगहों पर ले जाया जाएगा कैंप
एडवेंचर एवं तटीय नेचर स्टडी कैंप चेरथला आलाप्पुड़ा केरला में 25 से 29 दिसंबर तक फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिलों से विद्यार्थी जाएंगे।
एडवेंचर एवं पहाड़ी नेचर स्टडी कैंप पचमढ़ी मध्य प्रदेश और एडवेंचर एवं रेगिस्तान नेचर स्टडी कैंप जैसलमेर राजस्थान जाएंगे। अंबाला जिला की बात करें तो 5 से 11 नवंबर को पीएम श्री स्कूलों से विद्यार्थी पचमढ़ी मध्य प्रदेश के लिए जाएंगे। प्रत्येक पीएम श्री स्कूल से पांच लड़के और पांच लड़कियां चयनित की जाएंगी। इस बैच में रोहतक, करनाल, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर से विद्यार्थी जाएंगे।
इसके उपरांत जैसलमेर राजस्थान में 12 से 16 दिसंबर तक विद्यार्थी जाएंगे। इस कैंप में अंबाला, जींद व रोहतक के विद्यार्थी जाएंगे। प्रत्येक पीएम श्री स्कूल से 10 लड़के और 10 लड़कियां चयनित की जाएंगी। इनके साथ एक महिला और एक पुरुष अध्यापक भी होंगे। कैंप में जाने के लिए अभिभावकों का अनुमति पत्र जरूरी लेना होगा और विद्यार्थी को मेडिकल भी देना होगा।
वर्जन
एडवेंचर एवं नेचर स्टडी कैंप में प्रदेश के सभी जिलों से पीएम श्री राजकीय स्कूलों से विद्यार्थियों को ले जाया जाएगा। निदेशालय की ओर से सभी जिलों का अलग-अलग शेड्युल बनाया गया है। विद्यार्थी वहां जाकर विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागिता करेंगे। कैंप में जाने के लिए अभिभावकों का अनुमति पत्र और विद्यार्थी का मेडिकल जरूरी है।
हरजिंद्र सिंह, सहायक परियोजना समन्यवक।