फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players vowed to play with sportsmanship

Ambala News: खिलाड़ियों ने खेलभावना से खेलने की ली शपथ

Fri, 05 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Players vowed to play with sportsmanship
शाहाबाद। खिलाडिय़ों से परिचय लेते सुभाष कलसाना व एसडीएम चिनार चहल। संवाद
शाहाबाद। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार को ऋषि मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में हुई। शुरुआत में खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा थामे आकर्षक मार्चपास्ट किया और खेल भावना के साथ खेलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुभाष कलसाना ने कहा कि यह महोत्सव न केवल खिलाडिय़ों को एक मंच प्रदान करता है। बल्कि युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की दूरदर्शी सोच और प्रयासों के कारण आज इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और सांसद नवीन जिंदल की खेल नीतियों का ही प्रभाव है कि एक बार फिर वर्ष 2030 में राष्ट्र मंडल खेल भारत में होने जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम चिनार चहल ने कार्यक्रम को केंद्र सरकार की प्रभावी पहल बताते हुए कहा सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक साधना है जितना अधिक अभ्यास उतनी अधिक निपुणता। उन्होंने खिलाडिय़ों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में नवीन जिंदल फांउडेशन की तरफ से प्रतिनिधि अजैब सिंह ने मुख्यातिथि सुभाष कलसाना, एसडीएम चिनार चहल, मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन और नपा के पूर्व प्रधान बलदेव राज चावला और सुदर्शन कक्कड़ को स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed