{"_id":"67e6ff72f516ab230d0fd313","slug":"players-sweated-it-out-in-the-trials-for-government-sports-nurseries-ambala-news-c-36-1-amb1002-139917-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सरकारी खेल नर्सरियों के ट्रायलों में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सरकारी खेल नर्सरियों के ट्रायलों में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
अंबाला। नए सत्र-2025 में एक अप्रैल से शुरू होने वाली सरकारी प्रशिक्षकों की खेल नर्सरी के शुक्रवार को ट्रायल हुए। भारी संख्या में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों ने इन ट्रायलों में अपना पसीना बहाकर शानदार प्रदर्शन किया। उधर, शहजादपुर के बड़ागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार एक साथ सात खेल नर्सरियां चलेंगी। इन खेल नर्सरियों में एथलेटिक्स, बॉस्केटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती तथा तैराकी व हॉकी की खेल नर्सरी चलेगी। सभी खेल नर्सरियों की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही इसकी फाइनल सूची जारी की जाएगी। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ी होंगे और 10 खिलाड़ियों को विकल्प के तौर पर रखा जाएगा।
ट्रायलों में दिखा खिलाड़ियों का खासा उत्साह
सरकारी खेल नर्सरियों के प्रति खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक खेल के लिए चार से पांच गुणा तक आवेदन आए हुए थे और खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया। छावनी के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फुटबॉल, तैराकी, जिम्रास्टिक, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, फेसिंग और जुडो के ट्रायल हुए। इसके अलावा राजीव गांधी खेल परिसर सेक्टर-10 में वूशु, भारतोलन, हैंडबाल, लॉन टेनिस और हाॅकी। बैडमिंटन हाल आनंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सुभाष पार्क में बैडमिंटन और आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बड़ागढ ब्लॉक शहजादपुर में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती तथा तैराकी व हॉकी के ट्रायल हुए।