फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players showed their strength in house sports competitions

Ambala News: हाउस खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 15 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in house sports competitions
कुरुक्षेत्र। तीन टांग दौड़ में जीत के लिए जद्दोजहद करते ​खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर के खेल मैदान में दो दिवसीय अंतः श्रेणी व अंतः हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक व प्रेरणादायक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बाधा दौड़, स्प्रिंट, बोथ लेग रेस, शॉट पुट, रस्साकशी, लॉन्ग जंप सहित कई रोमांचक मुकाबले शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रधान राजकुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। मैदान में उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। बच्चे जहां पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेते नजर आए, वहीं अध्यापक व अध्यापिकाओं ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों का जोश, अनुशासन और खेल भावना प्रशंसनीय रही। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। खेलों के परिणाम एवं विजेताओं की घोषणा शनिवार को विद्यालय प्रांगण में की जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बलदेव राज सैनी, पीटीआई भूपेंद्र शर्मा, मैनेजर जयकिशन शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीन टांग दौड़ में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी। संवाद

कुरुक्षेत्र। तीन टांग दौड़ में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed