फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players showed talent in swimming competition

Ambala News: स्वीमिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Players showed talent in swimming competition
अंबाला सिटी। फॉरेस्ट विभाग की राष्ट्रस्तरीय स्वीमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्र स्तर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस दौरान पूरे मैदान में उत्साह बना रहा। यह प्रतियोगिताएं 14 मार्च तक जारी रहेंगी। वहीं प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजयी रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम की बात करें तो दूसरे दिन 50 मीटर बटरफ्लाई पुरुष वेटरन में त्रिपुरा ने प्रथम, केरल ने द्वितीय और कर्नाटक ने तृतीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर बटरफ्लाई महिला ओपन में छतीसगढ़ ने प्रथम, केरल ने द्वितीय और ओडिशा के खिलाड़ी ने तृतीय स्थान, 50 मीटर बटरफ्लाई महिला वेटरन में केरल ने प्रथम, ओडिशा ने द्वितीय और आईएफएस कर्नाटक ने तृतीय, 50 मीटर बटरफ्लाई पुरुष सीनियर वेटरन में मध्य प्रदेश ने प्रथम, मनीपुर ने द्वितीय और केरल ने तृतीय स्थान, 50 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक महिला वेटरन में मध्यप्रदेश ने प्रथम, केरल ने द्वितीय और ओडिशा ने तृतीय स्थान, 50 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक पुरुष वेटरन में केरल ने प्रथम, त्रिपुरा ने द्वितीय और छतीसगढ़ ने तृतीय स्थान, 50 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक सीनियर पुरुष वेटरन में मध्यप्रदेश ने प्रथम, मनीपुर ने द्वितीय और छतीसगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed