{"_id":"67784070ec9a64dae809769c","slug":"players-reached-ipl-without-any-government-ground-making-other-states-proud-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135459-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिन सरकारी मैदान आईपीएल तक पहुंचे खिलाड़ी, चमका रहे दूसरे राज्यों का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिन सरकारी मैदान आईपीएल तक पहुंचे खिलाड़ी, चमका रहे दूसरे राज्यों का नाम
विज्ञापन
अंबाला के निवासी वैभव अरोड़ा।
अंबाला। दूसरे खेलों की अपेक्षा अंबाला में क्रिकेट की सुविधाएं दम तोड़ चुकी हैं। जो खिलाड़ी हैं उन्हें केवल निजी अकादमियों का ही सहारा है। यही कारण है कि क्रिकेट की प्रतिभा का निखारने के बाद खिलाड़ी दूसरे शहरों और राज्यों की तरफ जा रहे हैं।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण अंबाला कैंट का वैभव अरोड़ा और गुरजपनीत सिंह है। यह खिलाड़ी भले ही अंबाला से हो, लेकिन सालों से वैभव हिमाचल और गुरजपनीत तमिलनाडु की तरफ से खेलकर उनका नाम रोशन कर रहा है। आईपीएल में भी इन दोनों खिलाड़ियों की करोड़ों में बोली लगी है। आज देशभर में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी बनकर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। ऐसे ही कई खिलाड़ी है जो सरकारी मैदान न कोच के चलते दूसरे शहरों में जा रहे हैं।
युवाओं के क्रेज से बढ़ रही निजी अकादमियां
अंबाला में क्रिकेट की बात करें तो युवाओं में खासा क्रेज है। बच्चे तक भी वैभव और अन्य खिलाड़ियों को देखकर क्रिकेट खेल रहे हैं। यही कारण है कि जिले में निजी अकादमियों की संख्या बढ़ रही है। क्रिकेट प्रेमी की तरफ से भी लगातार खेल विभाग से क्रिकेट कोच के साथ-साथ जिले में एक बड़े मैदान की मांग कर रहे हैं, जिससे कि क्रिकेट की भी खेल नर्सरी चल सके। इसके अलावा स्कूलों व कॉलेजों में भी नन्हें क्रिकेटरों की फौज तैयार हो रही है लेकिन आगे बढ़ने के लिए वह दूसरे शहरों पर निर्भर हो रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो नंबर - 33
मिले मैदान और कोच की सुविधा
क्रिकेट खिलाड़ी सोनू ने बताया कि अंबाला से क्रिकेट के महान खिलाड़ी वैभव और गुरजपनीत निकले हैं लेकिन यह भी दूसरे राज्यों की तरफ से खेलते हैं। यहीं मैदान व कोच की सुविधा मिले तो नए युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
फोटो नंबर - 36
अंबाला में बढ़े सुविधाएं तो अच्छा होगा
क्रिकेट को लेकर युवाओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। सुविधाओं के अभाव के कारण ही खिलाड़ी दूसरे शहरों में चले जाते हैं। इन शहरों में अच्छी सुविधाएं मिलने पर खिलाड़ी देशभर में अपना और अंबाला का नाम चमका रहे हैं। यही सुविधाएं अंबाला में मिल जाए तो काफी अच्छा होगा।
सूर्य प्रकाश, कोच, क्रिकेट कोच