फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players are sweating for national games, Ambala

राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ी बहा रहे पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Players are sweating for national games, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोरोना काल में बंद पड़े मैदान के कारण खिलाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। उस नुकसान की भरपाई करने के लिए खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में उतर आए हैं। खिलाड़ी अब दोगुनी मेहनत करते हुए राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में परचम लहराने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे कि पिछले दो सालों से पदक के लिए लगभग सुने पड़े अंबाला की झोली में पदकों की बरसात हो सके। इसको लेकर खिलाड़ी पहले से ज्यादा समय मैदान में बिता रहे हैं।
खिलाड़ियों का कहना है कि इस समय स्कूल व कॉलेज बंद हैं। इस समय की उपयोगिता को देखते हुए अपने खेल में सुधार करने के लिए अधिक समय मिल जा रहा है। वहीं, आने वाले समय में होने वाले खेलो इंडिया में पदक हासिल करने के लिए भी हम खिलाड़ी पूर जोर प्रयास करते हुए पसीना बहा रहे हैं, जिसमें कोच हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में हमारे खेल काफी प्रभावित हुआ है। आने वाले समय में बहुत से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें भाग लेते हुए पदक हासिल करने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि आने वाली प्रतियोगिताओं में हम कोरोना काल में हुए नुकसान को पूरा कर लें। - रजनी देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण हमारा अधिकतर समय घर पर ही व्यतीत हुआ। ऐसे में हम खिलाड़ियों ने जो मेहनत की थी वह एक तरह से पानी में चली गई थी। अब हमें दोबारा से मेहनत करनी पड़ रही है। लेकिन इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि हम पहले से दोगुनी मेहनत कर रहे हैं। जिससे कि आने वाले समय में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए पदक अपने नाम कर सकें। - मुस्कान।
मैदान बंद होने का असर सभी खिलाड़ियों पर पड़ा है। मगर खासकर उनका खेल ज्यादा प्रभावित हुआ है। जिन्होंने आने वाले समय में बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना था। परंतु उनके पास तैयारी के लिए घर पर साधन नहीं थी। अब दोबारा नए जोश के साथ पदक हासिल करने के सपने को लेकर तैयारी कर रहे हैं। - संदीप।

कोरोना में हमारी दिनचर्चा पूरी तरह से बदल गई थी। ऐसे में हमारे शरीर में भी काफी बदलाव आए। लेकिन दोबारा से हमारा शरीर पहले जैसा हो जाए। इसके लिए पूरी मेहनत के साथ काम कर रहे हैं। हमारा यही प्रयास है कि आने वाले समय में जो प्रतियोगिताएं होंगी। उनमें हम अपने अंबाला का नाम रोशन करें। - प्रिंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed