{"_id":"697288b7b82b62f32c01b987","slug":"plans-for-laying-a-new-railway-line-at-cantt-railway-station-are-on-hold-ambala-news-c-36-1-amb1001-156887-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन पर नई रेल लाइन बिछाने की योजना ठंडे बस्ते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन पर नई रेल लाइन बिछाने की योजना ठंडे बस्ते में
Fri, 23 Jan 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सात के साथ बना बीसीएन डिपो। संवाद
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्ष जहां 200 के करीब ट्रेनों का आवागमन कैंट रेलवे स्टेशन से हो रहा था, वहीं इस वर्ष 233 ट्रेनों का आवागमन स्टेशन से हो रहा है, ऐसे में एक के पीछे एक ट्रेन दौड़ रही है, वहीं रेल पटरियों पर भी दबाव बढ़ रहा है और यात्रियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इस समस्या के समाधान को लेकर पूर्व मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने प्रस्ताव तैयार किया था। इस प्रस्ताव के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के साथ स्थित बीसीएन डिपो का चयन किया गया था। नई रेल लाइन को लेकर विभागीय अधिकारियों ने सर्व करके रिपोर्ट तैयार की थी, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण अब यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है।
कहने को आठ, असल में छह प्लेटफार्म
कैंट रेलवे स्टेशन पर कहने को सात प्लेटफार्म सहित पैसेंजर ट्रेनों के लिए प्लेटफार्म 1-ए स्थित है। लेकिन प्लेटफार्म एक के अलावा दो व तीन प्लेटफार्म को ही जरूरत अनुसार चार नंबर का भी दर्जा दिया गया है, वहीं प्लेटफार्म छह और सात हैं, यानि हकीकत में कैंट रेलवे स्टेशन पर छह प्लेटफार्म हैं और इनमें सबसे छोटा प्लेटफार्म एक और 1-ए है।
प्लेटफार्माें पर ट्रेनों का आवागमन
कैंट रेलवे स्टेशन के छह प्लेटफार्माें पर रोजाना 233 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है, इसमें प्लेटफार्म एक पर 48, दो पर 64, तीन पर 26, चार पर 21, छह पर 22, सात पर 42 और प्लेटफार्म 1-ए पर 10 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
अभी ऐसी कोई परियोजना नहीं है, अगर जरूरत पड़ी रेल लाइनों का विस्तार किया जाएगा।
- विनोद भाटिया, डीआरएम, अंबाला।