फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plan to get boundary wall of vacant plots confined to papers

खाली प्लॉटों की चहारदीवारी करवाने की योजना कागजों में सिमटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Plan to get boundary wall of vacant plots confined to papers
अंबाला। खाली प्लॉटों में लग रहे गंदगी के ढेर से शहरवासियों को निजात दिलाने की मुहिम पहले ही चरण में फेल हो गई। बिना ग्राउंड वर्क नगर निगम ने खाली प्लॉट मालिकों को चहारदीवारी करवाने के नोटिस भेजने शुरू किए थे लेकिन अधिकांश मालिकों की पड़ताल करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में नोटिस भेजने के बाद बचे हुए प्लॉटों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। छावनी की दर्जनों कॉलोनियां ऐसी हैं जहां खाली प्लॉटों में पानी निकासी के बंदोबस्त न होने के कारण पानी जमा है। अधिकतर प्लॉट कूड़े का डंपिंग प्वाइंट बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, डेंगू का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी तीन नए मामले सामने आए हैं। डेंगू के केसों का आंकड़ा 170 तक पहुंच गया है। स्थानीय लोगों की माने तो इलाके की सूरत बिगड़ने के साथ-साथ इन खाली प्लॉटों में मच्छर रहे हैं। यही कारण है कि गली में घूमना तो दूर, घर के भीतर बैठना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

प्लॉट मालिक अपने मुनाफे के चक्कर में आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। कम लागत में जगह-जगह प्लॉट खरीद लेते हैं और सालों के बाद अच्छे दाम देखकर बेच देते हैं। अधिकतर प्लॉट प्रॉपर्टी डीलरों के हैं। वे चहारदीवारी इसलिए करवाना उचित नहीं समझते क्योंकि प्लॉट बेचते समय दीवार बनाने का खर्च नहीं मिलता। ऐसे में स्थानीय लोगों को गंदगी आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में जगह-जगह खाली प्लाट
नगर परिषद एरिया की बीडी फ्लोर मिल स्थित दर्जनों कॉलोनियों हरि नगर, निशात बाग, करणपुरी, शालीमार बाग, गांधी नगर, करनपुरी, पालम विहार, सत्संग विहार, पंजाबी बाग, बैंक कॉलोनी, दयाल बाग, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कॉलोनी, रामबाग, राजा पार्क, प्रभु प्रेम पुरम, महेश नगर, बब्याल। इसी तरह शहर में जगह-जगह खाली प्लॉटों में गंदगी का नजारा देखने को मिल जाएगा।
बीमार होकर लोग भुगत रहे खामियाजा
अशोक ने बताया कि वह कर्णपुरी का निवासी है। उसके घर के पास खाली प्लॉट में गंदगी में मच्छरों की फौज पनप रही है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को बार-बार बीमार होकर भुगतना पड़ रहा है।
सफाई करने नहीं आते कर्मचारी
गुलशन ने बताया कि शालीमार बाग में कर्मी सफाई करने नही आता है। खाली प्लॉट में गंदगी व पानी जमा रहता है। डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। प्लॉट रखने वाले मालिकों पर सख्त कदम उठाना चाहिए।
प्लॉट से बाहर निकल रही झाड़ियां
गोपाल ने बताया कि उनकी कॉलोनी में खाली प्लॉट में झाड़ियां उगी हुई हैं जोकि प्लॉट से बाहर निकलकर सड़क तक आ रही हैं। कोई भी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
गोरे लाल ने बताया कि वह बीडी फ्लोर मिल के पीछे बनी कॉलोनी में टेलर का काम करता है। उनकी दुकान के सामने खाली प्लॉट हैं। लोगों ने चहारदीवारी न होने पर इन्हें ही कूड़े का डंपिंग प्वाइंट बना लिया है।

खाली प्लॉट मालिकों को नोटिस दिए थे। जिनके मालिकों का नहीं पता चल पा रहा है उनके लिए जल्द ही इलाके में मुनादी करवाई जाएगी और रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। जल्द ही नोटिस की प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-राजेश, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed