फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pitbull bit the innocent, case against the mistress

Ambala News: पिटबुल ने मासूम को काटा, मालकिन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Pitbull bit the innocent, case against the mistress
अंबाला। बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत कॉलोनी में गली से गुजर रही एक चार साल की मासूम बच्ची को पालतू पिटबुल ने हमला कर कई जगह काट लिया। बच्ची के पीछे चल रहे व्यक्ति ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने बच्ची को खींच लिया। कुत्ते ने बच्ची के साथ-साथ उस व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए और डंडों से पिटबुल को खदेड़ा।
विज्ञापन

परिजनों आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। बच्ची के दादा की शिकायत पर महेश नगर पुलिस ने पिटबुल की मालकिन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल का कहना है कि मालकिन पर धारा 289, 323, 34, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह घटित हुई घटना

यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज भी कब्जे में ले ली। उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बच्ची गली में चल रही है और पीछे एक व्यक्ति चल रहा था। अचानक से घर का गेट खुलते ही पिटबुल बाहर आता है और व्यक्ति को छोड़कर बच्ची पर हमला कर उसे गिरा देता है और नोचना शुरू कर देता है। काफी प्रयासों के बावजूद वह पीछे नहीं हटता। आखिर में पड़ोसी जमा हो जाते हैं और पिटबुल की मालकिन भी आती है तो मशक्कत के बाद उसे खदेड़ देते हैं। इसके बाद में पिटबुल दोबारा अपने घर में घुस जाता है। पुलिस ने बच्ची के दादा नंद लाल की शिकायत पर कार्रवाई की। नंद लाल ने बताया कि पड़ोस की महिला आरती की लड़की ने अचानक घर का दरवाजा खोल दिया था और पिटबुल ने उसकी पोती पर हमला कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के पांच जगह पर दांत और पंजों के निशान आए हैं। एक्स-रे के साथ-साथ सर्जन और हड्डी के डॉक्टर की भी सलाह ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ता पहले ही पाठी को काटा था पांच कुत्तों ने

बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत बाग के पास गांधी नगर में एक हफ्ता पहले ही यानी 26 मार्च को भी पांच लावारिश कुत्तों ने गुरुद्वारे के पाठी पर हमला कर दिया था। उस समय कुत्तों ने पाठी को 20 जगह से नोच लिया था और हाथ के अंगूठे का भी कुछ हिस्सा खा लिया था। उस समय भी कॉलोनी के लोगों ने रोष जताया था और नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

कैंटोनमेंट बोड लगा चुका नसबंदी का टेंडर
कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड पहले ही इनकी नसबंदी का टेंडर दे चुका है। इस संंबंध में छावनी नगर परिषद और शहर के नगर निगम में भी इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही यहां भी ठेका दे दिया जाएगा। इससे एक ओर तो कुत्तों की संख्या कम होने से गंदगी से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर इनके आतंक से भी मुक्ति होगी। इस संबंध में अमर उजाला समय-समय पर आमजन की आवाज उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed