फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pipeline leakage leads to contaminated water supply in 700 homes

Ambala News: पाइप लाइन लीक होने से 700 घरों में दूषित पानी की आपूर्ति

Fri, 26 Sep 2025 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Sep 2025 05:42 AM IST
सार

अंबाला कैंट की तीन कॉलोनियों में 700 घरों को गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। सीवरेज पाइप लाइन के पास पेयजल पाइप बिछाने से यह समस्या बनी। जनस्वास्थ्य विभाग पुराने पाइप बदलने का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
Pipeline leakage leads to contaminated water supply in 700 homes

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद की ओर से डाले गए सीवर के भूमिगत पाइप से स्वच्छ पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे कॉलोनियों में गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है। कैंट की तीन कॉलोनियों के 700 घरों में लोग गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं।
इस समस्या पर जब जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सही करने पहुंच रहे हैं तो उन्हें सीवरेज लाइन से जुड़ी समस्या मिल रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सीवरेज पाइपों को पानी की लाइन के निकट बिछा दिया गया है, जिससे पेयजल की पुरानी लाइनें लीकेज होकर सीवरेज का पानी खींचने लगती हैं। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग ने पुरानी पेयजल पाइप लाइनों को बदलना शुरु कर दिया है जोकि सीवर पाइप से दूरी पर डाली जा रही हैं ताकि दोबारा गंदे पानी की समस्या पैदा न हो
विज्ञापन

इससे पहले ऐसी ही समस्या दयालबाग, बब्याल, महेशनगर सहित सदर क्षेत्र में भी देखने को मिली थी। इस दौरान स्थानीय लोगों को 10 से 15 दिन तक गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ा था क्योंकि खामी ढूंढने में ही काफी समय लग गया था। पहले तो पाइप की लीकेज नहीं मिली। जब जेसीबी की मदद से सड़क खुदवाई तो पता लगा कि सीवर पाइप डालने के कारण पानी की पाइप टूट गई है। इस कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। इस दौरान लोगों ने समस्या के समाधान को लेकर काफी रोष भी जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed