फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pink bus will run from Ambala to Mullana

Ambala News: अंबाला से मुलाना तक चलेगी पिंक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pink bus will run from Ambala to Mullana
अंबाला। जनता कैंप में फरियादी ने परिवहन मंत्री अनिल विज को बताया कि उसकी बेटी मुलाना काॅलेज में पढ़ती है वह रोजाना बस से आती-जाती है। बसों में काॅलेज की छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करती। इस कारण उनके लिए लिए अलग से बस चलाई जाए। इस पर मंत्री विज ने मौके पर मौजूद रोडवेज विभाग के जीएम को अंबाला से मुलाना तक स्पेशल पिंक बस रोजाना चलाने के निर्देश दिए और इसमें केवल छात्राओं की ही एंट्री होगी।
विज्ञापन

जनता कैंप में महिला फरियादी ने शिकायत देते हुए बताया कि बीडी फ्लोर मील के निकट उन्होंने ओंकार सिंह से प्लाट लगभग 11 लाख रुपए में खरीदा था, इसमें लगभग 10 लाख रुपए की राशि वह अदा कर चुके हैं। मगर अब आरोपी द्वारा एक लाख रुपए राशि और बढ़ा दी गई है और रजिस्ट्री भी उनके नाम नहीं कराई जा रही है। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने एसडीएम अंबाला छावनी को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बच्ची पर डाला पेट्रोल
अमन नगर की रहने वाली महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ शरारती युवकों ने उसकी नन्हीं बेटी पर मुंह से पेट्रोल फूंक एकदम आग लगा दी। इस कारण उसकी बेटी झुलस गई। इसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ से कराया गया है। इस मामले में उसने महेशनगर थाने में शिकायत की, इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद एसएचओ महेशनगर को तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें बंद

अंबाला छावनी में कलरहेड़ी से पंजोखरा साहिब रोड तथा तोपखाना से पंजोखरा साहिब रोड की स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने व अन्य गांवों में खराब स्ट्रीट लाइटों पर कैबिनेट मंत्री विज ने पंचायती राज के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने काफी मेहनत के बाद विभिन्न गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई। उन्होंने कहा यदि लाइट नहीं जल रही तो विभाग क्या कर रहा है, वह एक्सईएन से बोले कि तुम लाइटें ठीक कराओगे या मैं जांच करवाऊं। इसके बाद अधिकारी ने सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया।

अन्य शिकायतें

जनता कैंप के दौरान मंत्री विज ने अन्य शिकायतों पर भी विभिन्न विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला से टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन फ्रॉड होने के मामले में महेशनगर थाने के एसएचओ को केस दर्ज करने, महिला द्वारा गाड़ी बेचने के मामले में उसे एजेंट द्वारा राशि नहीं देने, प्रताप नगर में नाले के अंदर बिजली के पोल लगे होने, खोजकीपुर में प्लाट के अंदर ट्रांसफार्मर लगा होने, कस्तूरबा काॅलोनी में बिजली की तारें ढीली होने, खोजकीपुर में तालाब पर कब्जा होने, बब्याल में प्राॅपर्टी पर कोर्ट का स्टे होने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा बिजली का मीटर लगाने, प्रोफेसर कालोनी में रोड की हालत खराब होने की शिकायत आई।

इसी प्रकार राजकीय कालेज के पीछे ग्वाल मंडी में शौचालय बंद होने, पूजा पेट्रोल पंप के समक्ष प्लाट पर मकान नहीं बनने देने, पंजोखरा साहिब में पानी निकासी व स्कूल में टीचरों की संख्या बढ़ाने, रोडवेज बस चालक द्वारा ऑटो को टक्कर मारने पर कार्रवाई नहीं होने, बीडी फ्लोर मील क्षेत्र में आरोपियों द्वारा धमकियां देने, दयालबाग में घर के आगे ट्रांसफार्मर लगा होने, टुंडला मंडी में पानी की लीकेज होने, बोह निवासी द्वारा कबूतरबाजों द्वारा उससे साढ़े तीन लाख की ठगी होने आदि की शिकायत आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed