फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Photos of the wedding ceremony were shared on social media, Bhim Army strongly condemned it

Ambala News: सोशल मीडिया पर शादी समारोह की तस्वीरें की थीं साझा, भीम आर्मी ने की कड़ी निंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Photos of the wedding ceremony were shared on social media, Bhim Army strongly condemned it
नारायणगढ़। बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा के प्रदेश सचिव और विधानसभा चुनाव में बसपा इनेलो गठबंधन की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हरबिलास युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय थे। जैसे ही नारायणगढ़ में लोगों ने उनकी मौत की खबर सुनी वह सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी हरबिलास की मौत को लेकर चर्चा होती दिखाई दी। हरबिलास रज्जूमाजरा के सोशल मीडिया अकाउंट को देखें तो एक दिन पहले ही उन्होंने अपने हल्का नारायणगढ़ में विभिन्न शादियों में शिरकत करने की तस्वीरें साझा की थी। इसके साथी सोशल मीडिया पर हरबिलास के समर्थन में लगातार पोस्टें की जा रही हैं। इसी क्रम में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

आंदोलन में भी लिया था भाग
नारायणगढ़ को जिला बनाने की मांग भी पिछले लंबे समय से चल रही है। इस आंदोलन में भी हरबिलास में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। सोशल मीडिया की पोस्टें इस बात की गवाही दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती के साथ मंच किया था साझा
विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान हरबिलास रज्जूमाजरा ने यमुनानगर में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ मंच भी साझा किया था। हरबिलास कि राजनीतिक करियर को देखें तो पहले वह इनेलो में थे इसके बाद जजपा बनने पर जजपा में शामिल हो गए। वहीं विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा में शामिल हुए थे। इसके बाद इन्हें बसपा का प्रदेश सचिव बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed