{"_id":"6736784bcbc3ecc42406aa74","slug":"photo-of-suspected-accused-released-ambala-news-c-36-1-sknl1017-132746-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संदिग्ध आरोपी की फोटो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संदिग्ध आरोपी की फोटो जारी
Fri, 15 Nov 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने सिटी के सेक्टर-8 स्थित न्यायाधीश की कोठी में आग लगाने व चोरी करने वाले संदिग्ध आरोपी की फोटो जारी करने के बाद पांच हजार का इनाम रख दिया है। इस मामले में एक दिन पहले पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी किया था। इसमें संदिग्ध आरोपी एक दुकान पर आता है और वहां कोल्ड ड्रिंक पीते हुए नजर आ रहा है। आरोपी ने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच अक्तूबर को अंबाला सिटी के सेक्टर- 9 थाने में मामला दर्ज किया था।
इस मामले के संबंध में मॉडल टाउन निवासी आनंद सिंह ने शिकायत दी थी कि वो कोर्ट में तैनात है। उनके न्यायाधीश ने सेक्टर आठ में कोठी नंंबर 391 किराए पर ली हुई है और यहां वो देखभाल के लिए आता रहता था। चार अक्तूबर को वो अपने निजी कार्य से मोहाली गया हुआ था। उसे सूचना मिली कोठी में आग लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया था। जब वो कोठी में पहुंचा तो देखा कि कोठी में लगी लोहे की ग्रिल उखड़ी हुई थी और शीशे टूटे हुए थे। कमरों के अंदर रखा सामान भी जला हुआ था। न्यायाधीश के बेडरूम में भी सारा सामान जला हुआ था और साथ वाले कमरे की अलमारियां टूटी हुई व सामान बिखरा हुआ था।
-- -- -- -