{"_id":"662edc115c1997a4f10b12b4","slug":"pharmacy-mlt-and-computer-first-choice-in-polytechnic-ambala-news-c-36-1-amb1003-122300-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पॉलीटेक्निक में फॉर्मेसी, एमएलटी और कंप्यूटर पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पॉलीटेक्निक में फॉर्मेसी, एमएलटी और कंप्यूटर पहली पसंद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक में तीन वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लिटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून और लिटरल एंट्री स्कीम के तहत तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सीधे दूसरे साल में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 27 मई है। शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्नीक में आठ कोर्स की 480 सीट के लिए दाखिला होगा। संस्थान में फॉर्मेसी, एमएलटी और कंप्यूटर आवेदकों की पहली पसंद हैं और बाकी के कोर्स में भी आवेदक रुझान दिखा रहे हैं।
पंजीकरण में दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज
10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, लिटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए दसवीं के सर्टिफिकेट के साथ 12वीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ लेवल-4, दो साल का आईटीआई कोर्स जो भी लागू होता है, उसके प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, (स्कूल जहां से दसवीं पास की है), आधार कार्ड, आय का प्रमाण पत्र (वित्त वर्ष 2023 का बना होना चाहिए), बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर अभ्यर्थी के माता और पिता का, नॉन रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क 1 हजार रुपये सामान्य वर्ग के लिए, 700 रुपये आरक्षित वर्ग एससी ए, एससीडी, बीसी ए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, ईएसएम, एफएफ, केएम, एचजीएसटी और महिला उम्मीदवार।
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक
कोर्स सीट
कंप्यूटर 120
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 60
ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन 60
लाइब्रेरी एवं इंफॉरमेशन साइंस 30
फाइनेंस अकाउंट और ऑडिटिंग 60
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 60
फॉर्मेसी 60
बैकिंग, फाइनेंस सर्विस इंश्योरेंस वोकेशनल 30
आवेदन के लिए संस्थान में 20 कंप्यूटर डेस्क लगाए
संस्थान के दाखिला ब्रांच प्रभारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि ऑनलाइन दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। आवेदकों के लिए संस्थान में 20 कंप्यूटर डेस्क लगा दिए हैं। कोई भी आवेदक संस्थान में आकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकता है। आवेदक यहां आकर निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। अभी सोमवार से शनिवार तक आकर आवेदन कर सकते हैं। रविवार को अभी आवेदन के लिए ड्यूटी नहीं लगाई है। उन्होंने बताया कि वैसे तो संस्थान में सभी कोर्स में विद्यार्थी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन फार्मेसी व मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर में ज्यादा कड़ा मुकाबला रहता है।
वर्जन
तीन वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लिटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पोर्टल खुल गया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। दाखिला के बारे में पूछने के लिए महिला आवेदक संस्थान में पहुंच रही हैं।
डॉ. विंदु आनंद, प्राचार्या, कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक।