फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People thronged the market to celebrate India's victory over Pakistan

Ambala News: भारत की पाकिस्तान पर जीत का मनाया जश्न, बाजार में उमड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
People thronged the market to celebrate India's victory over Pakistan
अंबाला में टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाते लोग। संवाद
आतिशबाजी के साथ-साथ बांटी मिठाइयां, बोले- टी-20 विश्वकप भारत ही जीतेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। टी-20 विश्वकप में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत से जिले में जश्न का माहौल देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। क्रिकेट प्रशंसकों ने कहा कि ईशान किशन के शानदार बल्लेबाजी ने शुरूआत में ही जोश भर दिया था। एक के बाद एक चौके व छक्के लगाकर खेली गई इस तुफानी पारी ने जीत की ओर इशारा कर दिया था। बाद में बढ़ते रनों ने मैच में रोमांच भर दिया था। पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही विकेट गिरती चली गई तो खुशी का माहौल छा गया।

चौक-चौराहों और बाजारों में मनाया जश्न
टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज होने के बाद क्रिकेट प्रेमी अपने घरों से बाहर निकलकर मुख्य बाजार व चौक-चौराहों पर पहुंचे। एकजुट होने के बाद जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमी रविंद्र शर्मा, अजय, मोहित का कहना था कि इस मुकाबले का उन्हें लंबे समय से इंतजार था। भारत की टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं हैं। इस टी-20 विश्वकप भी भारत ही जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed