फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People's trouble made by contaminated water

दूषित पानी बना लोगों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
People's trouble made by contaminated water
अंबाला सिटी। सिटी के वार्ड नंबर आठ के अंतर्गत आने वाले स्वामीया मोहल्ला कॉलोनी के लोग दूषित पेयजल पीने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से उनके क्षेत्र में पेयजल सप्लाई में दूषित पानी आ रहा है। यह पानी पीना तो दूर इसे देखने से ही घृणा होती है। कॉलोनी वासियों को मिलने वाली पेयजल सप्लाई से गंदी दुर्गंध आ रही है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों व वार्ड पार्षद से गुहार लगाई, लेकिन समस्या बरकरार है।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों के सामने पानी का संकट बना हुआ है। पेयजल के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। कुछ लोगों ने घरों में कैंपर लगवाए हैं। वहीं, कुछ लोग मार्केट से पानी खरीद कर काम चला रहे हैं। महिला कांता देवी, काजल, राजकुमारी, सुदेश, संजना, दर्शना रानी, सोनिया वर्मा, अनुभव वर्मा, ज्योति, अश्वनी आदि ने निगम प्रशासन व संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विभाग की ओर से कुछ लोग बुधवार को कॉलोनी में आए जरूर, लेकिन जगह-जगह से गलियों को बेकार में तोड़ रहे हैं। इस कारण गलियों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन प्रशासनिक अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में हो रही दूषित पानी की सप्लाई को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

पानी देखना भी मुश्किल
बीते करीब 15 दिनों से कॉलोनी में गंदे दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। जिसको पीना तो दूर की बात देखना भी मुश्किल है। दूषित पानी आने के कारण स्थानीय लोग पेयजल संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तरूण वर्मा, स्थानीय वासी।
पानी से आ रही दुर्गंध
पिछले कई दिनों से स्वामीया मोहल्ला कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। उस पानी से बहुत दुर्गंध आ रही है। इस कारण स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के अनुसार पानी की बहुत कमी खल रही है।
-विक्रम गुप्ता, स्थानीय वासी।
पाइपलाइन में हुई लीकेज
कॉलोनी की मेन समस्या पेयजल के लिए डाली गई पाइपलाइन है। पाइपलाइन 40 वर्ष पुरानी है जोकि जगह-जगह से लीकेज हो रही है। संबंधित विभाग को चाहिए कि पेयजल की मेन पाइपलाइन को बदलें।
-मदन गाबा, स्थानीय वासी।
जगह-जगह खोदे गड्ढे
कॉलोनी में संबंधित विभाग की ओर से पेयजल की सप्लाई की जांच करने आए हैं, लेकिन गलियों को विभिन्न जगहों से तोड़कर गड्ढे बनाए जा रहे हैं। बहरहाल पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका।

-मोहित वर्मा, स्थानीय वासी।
कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई के लिए तुरंत प्रभाव से टीमें लगाई जाएंगी। पेयजल सप्लाई की जांच कर स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि कॉलोनी वासियों को शुद्ध पेयजल की सप्लाई हो सके।
-कर्मबीर सिंह, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ विभाग, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed