फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People rejected the politics of familyism

जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
People rejected the politics of familyism
शहजादपुर में वरिष्ठ भाजपा नेत्री बंतो कटारिया व सुमन सैनी कार्यकर्ताओं से साथ लड्डू बांट कर खुश? - फोटो : Ambala
शहजादपुर। चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहजादपुर में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर गेल की पूर्व डायरेक्टर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया और स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन सैनी ने सभी को जीत की बधाई दी। बंतो कटारिया ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जनता ने परिवारवाद की राजनीति को सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाया है। वहीं सुमन सैनी ने चार राज्यों में हुई भाजपा की जीत को विकास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा में विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जिस प्रकार से पूरे देश में विकास करवा रहे है, उन्हीं की बदौलत जनता ने भाजपा को चुना है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सभी को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी इस बात का परिचायक है कि जनता को भाजपा की नीतियों में विश्वास है। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुज्जर, मारकंडा मंडल प्रधान जसविंद्र बख्तुआ, एमिनेंट पर्सन नरेंद्र राणा कुराली, विवेक गुप्ता, निवर्तमान चेयरमैन गुरनाम धनाना, प्रभारी नितिन चौहान, सुरेंद्र राणा बड़ी बस्सी, मनीष बंसल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed