फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People of three colonies have been yearning for pure water for seven days.

Ambala News: सात दिन से शुद्ध पानी के लिए तरस रहे तीन काॅलोनी के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
People of three colonies have been yearning for pure water for seven days.
अंबाला। छावनी के महेश नगर स्थित श्याम नगर में लगे टयूबवेल में पानी का स्तर कम होने से राजिंद्र नगर, नसीब बाग और न्यू दयालबाग के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जिससे तीनों कॉलाेनियों के लोग सात दिन से शुद्ध पेयजल को तरस गए हैं और पानी का कैंपर खरीदकर अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि टयूबवेल से करीब एक सप्ताह से गंदा पानी आ रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उन्होंने विभाग को शिकायत दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई जगदीप सिंह विर्क ने बताया कि श्याम नगर में लगे ट्यूबवेल में जलस्तर 30 फीट नीचे जा चुका है जिसके कारण मोटर में मिट्टी वाला पानी आ रहा है। जबकि ट्यूबवेल में 350 फीट गहराई पर बोर है। इससे पानी की मोटर भी खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने ट्यूबवेल में 30 फीट ओर गहराई करके दस फीट के तीन पाइप डाल दिए। इसके बाद पानी को चैक किया तो साफ पानी आ रहा है। वीरवार देर शाम तक टयूबवेल की लाइन को जोड़ दिया जाएगा। जिससे लोगों के घरों में शुद्ध पानी पहुंच जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर से 10 से 12 पानी के टैंकर रोजाना भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मजबूरी में खरीद रहे कैंपर
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में सात दिन से गंदा पानी आ रहा है। मजबूरी में वह रोजाना के दो पानी के कैंपर खरीदकर पानी पी रहे है। जबकि कैंपर वाला एक पानी के कैंपर के 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक ले रहा है। वह काॅलोनी के अधिकतर लोगों का अलग अलग रेट में पानी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर से पानी खरीद रहे
राजिंद्र नगर निवासी ऊषा ने बताया कि दूषित पानी के कारण लोगों को परेशानी हो रही हैं। कई लोग अपने घरों के लिए पानी के टैंकर मंगवा रहे है। वहीं प्रशासन की आरे से जो टैंकर भेजे जा रहे है कई लोग उन टैंकरों को अपने घर के बाहर खड़ा करवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed