फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People of old grass market deprived of facilities

Ambala News: सुविधाओं से वंचित पुरानी घास मंडी के लोग

Mon, 01 Apr 2024 08:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
People of old grass market deprived of facilities
अंबाला सिटी। नगर निगम प्रशासन और स्थानीय पार्षद की कार्यशैली के लिए पुरानी घास मंडी कॉलोनीवासियों ने अनदेखी के आरोप लगाए हैं। स्थानीय कॉलोनीवासी और मार्केट के स्थानीय दुकानदारों की मानें तो उनके क्षेत्र को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं से उन्हें वंचित रखा जा रहा है। क्षेत्र में कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। वहीं खाली प्लॉटों में गंदगी फैलने से दुर्गंध आ रही है। क्षेत्र के मेन नाले और नालियां गंदगी से भरी हैं। इनकी सफाई अरसे से नहीं की। कई जगह से सीवर ब्लॉक स्थिति में चल रहा है। इससे ओवरफ्लो होकर गंदगी फैल रही है। क्षेत्र में सड़कें बदहाल हो चुकी हैं, वहीं क्षेत्र की ज्यादातर गलियों में स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं।
विज्ञापन

आए दिन चोर मार्केट की दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं, बीते कुछ दिनों में अज्ञात चोरों ने कुछ दिनों के अंतराल पर कई दिनों में चोरी की है। इससे स्थानीय दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो चुका है। इन सभी समस्याओं के संदर्भ में कई बार स्थानीय पार्षद को अवगत कराया गया, मगर हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पार्षद ने उनके क्षेत्र की सूद लेना जरूरी नहीं समझा। इसके चलते स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र कागजों में दी जा रही सुविधाएं
स्थानीय दुकानदार सुभाष गोयल ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हो रहा है। आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के नाम पर मात्र कागजों में ही बहुत कुछ किया जा रहा है। इससे आमजन को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर किया जा रहा है।
हो रही चोरी, लाखों का नुकसान
स्थानीय दुकानदार जगदीश ने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया है। इससे स्थानीय दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो चुका है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण चोरी की वारदात दिनोंदिन बढ़ रही हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय पार्षद की हो रही अनदेखी
स्थानीय दुकानदार जसविंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में कई बार स्थानीय पार्षद को बताया है, मगर हैरानी की बात है कि स्थानीय पार्षद ने क्षेत्र की सूद लेना कभी भी जरूरी नहीं समझा। पार्षद प्रतिनिधि लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं, मगर स्थानीय लोग भारी संकट से जूझ रहे हैं।
सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी
स्थानीय निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है, मेन नाले और नालियां गंदगी से लबालब भरी हैं। खाली प्लॉटों में गंदगी का आलम बना हुआ है, गंदगी से आने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान चल रहे हैं। मेन रोड के साथ बने मेन नाले को कवर नहीं किया। इसमें आए दिन दोपहिया वाहन चालक और बेसहारा पशु गिरकर चोटिल हो रहे हैं।


वर्जन
क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मेन नालों व नालियों की सफाई करा दी जाएगी। स्ट्रीट लाइटों का कार्य कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है। क्षेत्र की क्षतिग्रस्त कुछ सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ होगा, वहीं क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर कोई व्यक्ति अपने पास नहीं आया है। फिर भी पुरानी घास मंडी क्षेत्र की समस्याओं की जांच करवा ली जाएगी।
ईशू गोयल, वार्ड नंबर-9 पार्षद प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed