फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People of Kunj Vihar are facing the problem of dirty water

Ambala News: गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे कुंज विहार के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
People of Kunj Vihar are facing the problem of dirty water
अंबाला। गर्मी शुरु होत ही लोगों को गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पहले जहां लालकुर्ती क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा था। वहीं अब वार्ड नंबर 19 के कुंज विहार में भी ऐसी परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग सहित नगर परिषद में शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हालांकि वार्ड पार्षद ने क्षेत्र का दौरा करके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी नीरू, पवन, अरविंद, पुष्पा, निशा, कुणाल और शशि आदि ने बताया कि पिछले काफी दिनों से घरों में गंदा पानी आ रहा है। इस कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। मजबूरन पानी को खरीदकर पीना पड़ रहा है। गंदे पानी का इस्तेमाल करने से बच्चे व बुजुर्ग पेट की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस संबंध में कई बार मौखिक व लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन




--



नप कार्यालय में ही हो शिकायत केंद्र



स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी के बिल जमा करवाने के लिए उन्हें नगर परिषद कार्यालय जाना पड़ता है। लेकिन पानी से संबंधित शिकायत के लिए या तो 12 क्रॉस रोड कार्यालय पर या फिर पटेल पार्क के पास कार्यालय जाना पड़ता है जोकि सबसे बड़ी परेशानी का कारण है। इसलिए विभाग को आमजन की इस परेशानी का समाधान करते हुए नगर परिषद कार्यालय में ही शिकायत केंद्र का प्रबंध करना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



कुंज विहार में गंदे पानी की समस्या की जानकारी मिली है। सुबह इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा ताकि लोगों को साफ व स्वच्छ पानी मिल सके।



जगदीप सिंह विर्क, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed