{"_id":"68321f7711f9d702af01cc2f","slug":"people-of-12-cross-road-are-angry-due-to-incomplete-work-ambala-news-c-36-1-amb1001-143231-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अधूरे काम से 12 क्राॅस रोड के लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अधूरे काम से 12 क्राॅस रोड के लोगों में रोष
विज्ञापन
अंबाला छावनी में 12 क्रास रोड पर नाले का निरीक्षण करते वार्ड पार्षद व नप अधिकारी। संवाद
- फोटो : samvad
अंबाला। छावनी में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं लेकिन इन कार्याें के निर्माण की रफ्तार धीमी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच वर्ष से 12 क्रॉस रोड पर महाराजा ढाबे के नजदीक पुलिया का निर्माण अधूरा है।
इस कारण नाले की पाइप भी नहीं डल पाई हैं। वहीं मानसून को लेकर स्थानीय लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं और लोग स्थानीय पार्षद के घर कर दरवाजा खटखटा रहे हैं।
वार्ड 31 में समस्या
यह समस्या वार्ड नंबर 31 की है। सेवा समिति चौक के पास पुलिया और नाले का निर्माण अधूरा है। अगर बारिश आएगी तो इस नाले से पानी की निकासी नामुमकिन हो जाएगी। ऐसे में क्षेत्र में जलभराव की समस्या हो जाएगी। इस समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद शशि लौंगिया सहित सदर मंडल अध्यक्ष रवि बुद्धिराजा ने अधिकारियों को मौके पर बुलाया और बरसाती मौसम से पहले कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने व सफाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा निर्माण
12 क्रॉस रोड पर पुलिया के निर्माण और नाले के अंदर पाइप डालने का कार्य लगभग तीन करोड़ की लागत से किया जा रहा है लेकिन काम की रफ्तार काफी धीमी है। लोगों का कहना है कि कभी काम शुरु हो जाता है तो कभी काम बंद हो जाता है। वो कई वर्षों से ऐसा देख रहे हैं। जब कोई नेता या बड़ा अधिकारी आता है तो हलचल शुरु हो जाती है, अन्यथा यह प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली जाती है।
टुकड़ों में चल रहा काम
यह सड़क अंबाला छावनी की आधी से ज्यादा आबादी के लिए महत्वपूर्ण है। इस सड़क का जुड़ाव सुभाष पार्क की तरफ से आने वाले रास्ते से किया गया है ताकि भीड़भाड़ के दौरान वाहन सीधा अंबाला-दिल्ली नेशनल हाइवे तक पहुंच सकें। लेकिन टुकड़ों में चल रहे काम के कारण स्थानीय निवासी और वाहन चालक इस सड़क का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पा रहे हैं क्योंकि सड़क का निर्माण भी अधूरा है।
वर्जन
वार्ड पार्षद की शिकायत पर मौके का दौरा किया है। काम को जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को कर्मचारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य की निगरानी के लिए कनिष्ठ अभियंता की भी जिम्मेदारी लगा दी है जोकि कार्य प्रगति की रिपोर्ट देगा।
पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता,नप सदर अंबाला।