फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People in Dharamshalas, water did not recede in 10 days, installed their own pump sets

Ambala News: धर्मशालाओं में लोग, 10 दिन में नहीं उतरा पानी, खुद के पंप सेट लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
People in Dharamshalas, water did not recede in 10 days, installed their own pump sets
अंबाला। छावनी क्षेत्र में टांगरी नदी का जलस्तर कम हो गया है। कई क्षेत्रों में पानी लगभग उतर गया है। मगर बारिश से हुआ जलभराव 10 दिनों से नई आबादी के लिए मुश्किल बन गया है।
विज्ञापन

जल की निकासी के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, मगर किसी ने अधिक गौर नहीं किया। प्रशासन ने एक पंप सेट दिया, वह नाकाफी था। लिहाजा लोगों को अपने स्तर पर पंप सेट का इंतजाम कर पानी की निकासी करानी पड़ी, जो पंप सेट उनके खेतों में लगे थे अब वह उनके क्षेत्र से जलनिकासी कर रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक करीब डेढ़ फुट पानी जमा है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


दिनरात चल रहे पंप सेट

क्षेत्र में लगाए पंप सेट को लोग रात-दिन चला रहे हैं और पानी निकाल रहे हैं। दूसरी तरफ खेतों और घरों में पानी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। पानी के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। ये वे क्षेत्र हैं, जहां अक्सर लोग फूल और सब्जियों की खेती करते हैं। यहां रहने वाले वाशिंदों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने अपने खेतों में गुलाब के फूल और सब्जिया, हरी मिर्च, तोरी, घीया, लोबिया, पुदीना, भिंडी और गेंदे के फूल लगाए हैं। जोकि पानी के कारण खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले लगा प्रशासन का पंप

दो दिन पहले प्रशासन की ओर से नई आबादी स्थित खेतों में जमा पानी निकालने के लिए एक पंप से लगाया है। इसी तरह से नई आबादी स्थित लोगों के घरों में जलभराव के कारण करीब दर्जनभर परिवार एक सप्ताह से निर्माणाधीन धर्मशाला में शरण लिए हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक उनके घरों से पूरी तरह पानी नहीं निकला है। वह सात दिन से यहीं पर अपनी गुजर बसर कर रहे हैं। अधिकतर लोगों के घरों में पानी के कारण रखा सामान भी खराब हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed