फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People danced to Qawwalis in Pir Mohammad's Urs.

Ambala News: पीर मोहम्मद के उर्स में कव्वालियों पर झूमे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
People danced to Qawwalis in Pir Mohammad's Urs.
बराड़ा। गांव देहरा सलीमपुर में स्थित मोहम्मद पीर की दरगाह पर उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दरगाह पर चादर चढ़ाई गई और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रात को पीर बाबा की शान में कव्वालियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कव्वालों की ओर से प्रस्तुत कव्वालियों पर लोग झूम उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गांव के अलावा आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गद्दी पर विराजमान भगत बलजीत ने लोगों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुखविंदर सिंह, दलीप सिंह, समाजसेवी पूर्ण सिंह, हरिचंद, राकेश नागरा, संजीव कुमार मंडेबरी, शीश पाल, निर्मल सिंह , नरेन्द्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed