फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People danced to patriotic songs in Tiranga Yatra

Ambala News: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों पर झूमे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
People danced to patriotic songs in Tiranga Yatra
मदनाल, सेवानिवृत सेन्य कर्मी।
अंबाला। रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ आम लोगों ने भी भाग लिया। छावनी के राजकीय महाविद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा प्रमुख बाजारों और गली-मोहल्लों से निकली और देश प्रेम की भावना जागृत कर गई।
विज्ञापन

बाजारों में हुई फूलों की वर्षा
छावनी में बीच रास्ते लोगों ने फूलों की वर्षा करके तिरंगा यात्रा का भारत माता की जयकारों से स्वागत किया और तिरंगे के समक्ष शीश झुकाकर देश के प्रति प्रेम को दर्शाया। देश भक्ति के गीतों पर लोगों ने देश के प्रति अपने सम्मान और प्यार को जाहिर किया। तिरंगा यात्रा का समापन वापस कॉलेज प्रांगण में किया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए हिंदुस्तान का आगाज हो रहा है जो अपने दुश्मन को सबक सिखाना जानता है। हम हिंदुस्तानी पूरी तरह से अपनी सेनाओं को अपना समर्थन देते हैं और उनके आगे नतमस्तक होते हैं।
विज्ञापन

लड़ाई में तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया : विज
कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि इसमें तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया। उनके अधिकारियों ने पाकिस्तान में बैठकर ड्रोन संचालित किए, लेकिन हमारी सेना ने उन्हें धरती पर गिराने का काम किया। विज ने कहा कि जब 2023 में भूचाल आया था, उस समय भारत ने आगे आकर उनकी आर्थिक सहायता की लेकिन तुर्की देश ने पुरानी बात सिद्ध कर दी है कि सांप को जितना मर्जी दूध पिला लो वो डंक मारने से बाज नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभक्तों ने दिखाया जोश
राजकीय कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में प्रत्येक धर्म और जाति के लोग जोश व उत्साह से शामिल हुए। बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं सहित युवाओं में जोश देखते ही बनता था। हाथों में तिरंगा लिए लोग लगातार लहरा रहे थे। मानो देश भक्तों का एक बड़ा हुजूम धरती पर उतार आया था। तिरंगा यात्रा जहां से भी गुजरी, वहां दुकानदार व स्थानीय निवासियों ने भी इसमें पूरी निष्ठा के साथ सहभागिता की और वंदे मातरम् के नारे लगाकर देश भक्ति का संचार किया। जीएमएन कॉलेज के प्राचार्य रोहित दत्त की अगुवाई में 64 कैडेट्स शामिल हुए।
फोटो-10
पाकिस्तान को धूल चाटना बेहद जरूरी हो गया था। जिस प्रकार उसने पहलगाम में नरसंहार करवाया है, इसके लिए उसे सजा मिलना जरूरी था जोकि भारतीय सेनाओं ने कर दिखाया।

मदन लाल, सेवानिवृत सैन्य कर्मी।
फोटो-11
आतंकवाद का खात्मा होना जरूरी है। पाकिस्तान लगातार घटिया मानसिकता से आतंकवाद को बढ़ावा देता आया है। अब भारत ने भी सहनशीलता छोड़कर उसे उसकी भाषा में ही जवाब दिया है और उसे घुटनों पर बैठने को मजबूर कर दिया है।
मदनलाल, सेवानिवृत सैन्य कर्मी।

मदनाल, सेवानिवृत सेन्य कर्मी।

मदनाल, सेवानिवृत सेन्य कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed