फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People breathed a sigh of relief as air quality improved

Ambala News: वायु की गुणवत्ता में सुधार से लोगों ने ली चैन की सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
People breathed a sigh of relief as air quality improved
अंबाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह के समय छाया कोहरा और आसमान से निकलता सूर्य। संवाद
अंबाला। अंबाला में शनिवार को मौसम परिवर्तन के साथ ही वायु की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। जहां बीते दो से तीन दिनों से एक्यूआई 200 से अधिक चल रहा था तो अब 100 पर आ गया है। एक्यूआई के संकेतकों के अनुसार इतने पर वायु की गुणवत्ता ठीक मानी जाती है। वहीं दिनभर मौसम में भी परिवर्तन दिखाई दिया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बादलवाई रही। जिससे हल्की ठंड का एहसास हुआ। शनिवार को दिन का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 23 व 24 नवंबर को हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवा चलने की संभावना से आंशिक बादलवाई हो सकती है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावित है। 25 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed