{"_id":"6830cb633afb5c61b402ce15","slug":"people-are-troubled-by-the-shortage-of-drinking-water-ambala-news-c-36-1-amb1003-143211-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पेयजल की किल्लत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पेयजल की किल्लत से लोग परेशान
विज्ञापन
इस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग की लगाई की दो मोटर। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। शहर के कई क्षेत्रों में पीने के पानी की किल्लत हो गई। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। वार्ड-10 में पिछले करीब दिन से पानी की समस्या बताई जा रही है।
इसके लिए शुक्रवार को वार्ड पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिले और पानी की समस्या का समाधान करवाने की अपील की। इससे लोगों को समस्या न हो। वहीं, इस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग का ट्रांसफार्मर जलने से दो दिन से दिक्कत आ रही है। इसको लेकर विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग की दोनों मोटर चल गई।
तीन दिन से आ रही दिक्कत
वार्ड-10 पार्षद अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने बताया कि उनके वार्ड के इंद्रपुरी, कलाल माजरी, न्यू इंद्रपुरी, नदी मोहल्ला में तीन दिन से पीने के पानी को लेकर दिक्कत आ रही है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों को अवगत करवाया है। अधिकारियों ने शनिवार तक पानी की समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया है। इसी तरह जैन बाजार, गली जट्टांन, पटेल रोड, छोटा बाजार, पटेल रोड, पिपली बाजार में भी पीने के पानी को लेकर दिक्कत आ रही है। कई जगहों पर पानी का प्रैशर नहीं होने से पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा।
विज्ञापन
वर्जन
इस्माइलपुर हेड पर ट्रांसफार्मर जलने से दिक्कत आ गई थी। यहां व्यवस्था कर पानी की दोनों मोटर चला दी गई हैं। इससे शहर में पानी पहुंच रहा है। जहां भी समस्या सामने आ रही है, वहां भी समाधान करवाया जाएगा।
जतिंद्र सिंह, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग।