फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People are gasping with the transformer in the heat

Ambala News: गर्मी में ट्रांसफार्मर के साथ हांफ रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
People are gasping with the transformer in the heat
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लगातार चौथे दिन यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया। झुलसाती गर्मी में ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। इससे दिन और रात में बिजली निगम कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं।
रात 10 बजे से लेकर रात एक बजे तक सबसे ज्यादा लोड ले रहा है। कहीं तार टूट रहे हैं तो कहीं फ्यूज उड़ जाता है। यही नहीं ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने से फुंक रहे हैं। ऐसा ही हाल पिछले तीन-चार दिन से ज्यादा हुआ है। पहले बिजली निगम की शहर में एक ही टीम फील्ड में कार्य कर रही थी, अब निगम ने बढ़ते लोड और समस्याओं को देखते हुए तीन से चार टीम में कर्मचारी लगाए हैं।
विज्ञापन

यह कर्मचारी रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर का करंट क्लिप ऑन मीटर से चेक कर रहे हैं। इस एरिया में ट्रांसफार्मर ज्यादा हांफ रहे हैं या खराब हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर का लोड उस क्षेत्र के लोड से ज्यादा चल रहा है। उन क्षेत्रों में ज्यादा दिक्कत आने पर ट्रांसफार्मर को बदला भी जा रहा है। वहीं, बिजली के साथ ही पीने के पानी की समस्या भी सामने आ रही है, क्योंकि जिस एरिया में बिजली कट लगता है। उस एरिया में पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की सप्लाई की समयावधि को बढ़ा दिया है। वहीं, बिजली कंट्रोल रूम में भी शिकायतों की संख्या 1400 से ज्यादा पहुंच गई है। 28 मई को अंबाला सर्कल में बिजली खपत 88.11 लाख यूनिट रिकॉर्ड की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लो वोल्टेज भी बढ़ा रही दिक्कत
बिजली निगम के पावर हाउस में पीछे से वोल्टेज कम आ रही है। इस वजह से फीडर से ट्रांसफार्मर तक भी लो वोल्टेज आ रही है। इस समस्या के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। जिससे घर में बिजली उपकरण नहीं चल पा रहे। इस वजह से घर के उपकरण भी खराब हो रहे हैं। कई एरिया में ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। यहां बार-बार फ्यूज उड़ रहे हैं। दिन की बजाए रात में लोड ज्यादा बढ़ रहा है।
बसें चल रही खाली, यात्री हुए कम
गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर भी निकलने में कतरा रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि लोग दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक बसों में सफर करने से बच रहे है। दोपहर के समय बसों में इक्का-दुक्का सवारियां ही बैठी होती है। लोग गर्मी व धूप से बचने के लिए सुबह व शाम के समय ही सफर करने को मजबूर है।
रोजाना आग लगने की मिल रहीं शिकायतें
दमकल विभाग के उप फायर अधिकारी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि रोजाना कार्यालय में सात से आठ शिकायतें आग लगने की आ रही है। जिनमें खेतों के आसपास आग लगने की शिकायत अधिक है। वहीं दो दिन पहले अंबाला शहर के गुरुनानक रोड पर स्थित एक घर में आग लगी थी। इसे समय रहते बुझा दिया गया। वहीं, गर्मी को देखते हुए दमकल विभाग भी अलर्ट पर है।
शहर और ग्रामीण एरिया में पानी की खपत बढ़ी
शहर में रोजाना वैसे तो रोजाना करीब पांच करोड़ लीटर पानी की खपत है। गर्मी के दिनों में यह खपत बढ़ जाती है। अब गर्मी बढ़ने से पानी की खपत भी बढ़ गई है। बिजली फाल्ट होने से ज्यादा दिक्कत आ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णबीर सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आठ घंटे और ग्रामीण में छह घंटे रोजाना पानी दिया जाता है। अब पानी की खपत को देखते हुए ट्यूबवेल पर सप्लाई के घंटे बढ़ा दिए हैं, जिससे कि लोगों को दिक्कत न आए। अगर बिजली के कारण सुबह पानी नहीं मिल पाता तो 12 घंटे बाद पानी की सप्लाई दोबारा मिल जाती है। 24 घंटे में दो बार पानी की सप्लाई दी जा रही है।
एक और दो को मिल सकती है राहत
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने के आसार हैं। तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित हैं। इससे एक और दो जून को राज्य में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने और कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।
चार दिन से 44 डिग्री पार तापमान
तारीख अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
26 मई 44.8
27 मई 44.5
28 मई 44.8
29 मई 44.3
बिजली निगम ने गर्मी को देख किए नंबर जारी
बिजली निगम ने बिजली संबंधित समस्याओं के लिए टेलीफोन नंबर जारी किए ताकि बिजली संबंधित समस्या होने पर उपभोक्ता वहां संपर्क कर सकें। उपभोक्ता बिजली संबंधित समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर 1912, 18001801550, वाट्सएप नंबर 98159-61912 जारी किए गए हैं। जिनके माध्यम से कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से संबंधित शिकायत किसी भी समय दर्ज करवा सकते हैं।

क्षेत्र के अनुसार शिकायत केंद्र
अंबाला सर्कल में अंबाला कैंट बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18250, 9315118243, 93154-57391, अंबाला शहर बिजली सुविधा केंद्र में 93151-18220, 0171-2540125, 0171-2540126, नारायणगढ़ बिजली सुविधा केंद्र में 93552-20954 नारायणगढ़ टाउन, शहजादपुर बिजली सुविधा केंद्र में 93150-14112 शहजादपुर टाउन में संपर्क कर सकते हैं।

निगम बढ़ा चुका बिजली की क्षमता : सुखबीर सिंह
बिजली निगम अंबाला शहर डिवीजन कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि अबकी बार गर्मी ज्यादा पड़ने से बिजली खपत 40 फीसदी तक बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की वजह से तार टूटने और फ्यूज उड़ने की समस्या आ रही है। गर्मी को देखते हुए टीमों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। यह टीम दिन व रात कार्य कर रही हैं। सबसे ज्यादा लोड रात 10 बजे से रात 1 बजे तक बढ़ रहा है। रात को टीम क्लिप ऑन मीटर से ट्रांसफार्मर का लोड चेक कर रही हैं। निगम शहर में पहले 150 से ज्यादा ट्रांसफार्मर नए लगाने के साथ पुरानों की क्षमता भी बढ़ा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed